World Brain Day 2020: दिमाग को नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये ग़लतियां

हमारी रोज़मर्रा की कई आदतें हमारे दिमाग के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। ज्यादातर लोग अनजाने में ये ग़लतियां करते हैं और उन्हें इनके नुकसान का अंदाज़ा भी नहीं होता है। वर्ल्ड ब्रेन डे पर यहां जानें किस ग़लतियों के चलते आपके ब्रेन को हो नुकसान हो सकता है। (Brain Damaging Habits)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 22, 2020 4:31 PM IST

World Brain Day 2020: हमारा दिमाग शरीर की सभी एक्टिविटीज़ का हिस्सा होता है। क्योंकि, दिमाग द्वारा संकेत मिलने के बाद ही शरीर के अन्य बॉडी पार्टस काम करते हैं। घर से लेकर रोज़मर्रा के काम और अपनी प्रोफेशनल ज़िम्मेदारियां पूरी करने में हमारा दिमाग हमारी मदद करता है। इसीलिए, दिमाग का स्वस्थ और शांत रहना महत्वपूर्ण है। लेकिन, हमारी रोज़मर्रा की कई आदतें हमारे दिमाग के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। ज्यादातर लोग अनजाने में ये ग़लतियां करते हैं और उन्हें इनके नुकसान का अंदाज़ा भी नहीं होता है। वर्ल्ड ब्रेन डे पर यहां जानें किस ग़लतियों के चलते आपके ब्रेन को हो नुकसान हो सकता है। (Brain Damaging Habits)

ब्रेन डैमेज़ की वजह बन सकती हैं  आपकी ये आदतें (Brain Damaging Habits)

देर तक जागना

पर्याप्त मात्रा मेंनींद हमारी बॉडी के लिए आवश्यक है। लेकिन, बहुत से लोग देर रात तक टीवी देखते हैं, मोबाइल पर समय बिताते हैं और रात में देर से सोते हैं। अगले दिन सुबह जल्द जागना पड़ता है। इस तरह कम नींद मिलने के कारण दिमाग को नुकसान पहुंच सकता है। इससे, ब्रेन सेल्स में कमज़ोरी आने लगती है और ब्रेन डैमेज़ होने लगता है।

ओवर इटिंग

अक्सर, लोग अपनी मनपसंद या किसी तरह की स्वादिष्ट चीज़ों को देखकर ज़रूरत से ज़्यादा खा लेते हैं। बॉडी को एक निश्चित मात्रा में ही कैलोरी या यूं कहे कि भोजन की ज़रूरत होती है। इसीलिए, पेट भर जाने के बाद खाने के लिए मना किया जाता है। पर जो, लोग लालच और क्रेविंग्स के कारण ओवरइटिंग कर लेते हैं। उनके दिमाग को इससे नुकसान होता है। (Side Effects of Overeating) ओवरइटिंग से बॉडी में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाता है। जिससे, मोटापा और डायबिटीज़ जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। साथ ही, इससे मेमरी पर भी असर पड़ता है। याद्दाश्त कम होने लगती है और दिमाग के काम करने की क्षमता भी कम होने लगती है। (World Brain Day 2020(

स्मोकिंग

तम्बाकू का सेवन का कई तरीकों से सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। लेकिन, स्मोकिंग  (Smoking and Brain Health) दिमाग के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। स्मोकिंग करने की आदत से ब्रेन सेल्स को नुकसान पहुंच सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिगरेट या किसी और तरीके की स्मोकिंग करने वाले लोगों की मेमरी धीरे-धीरे कम होने लगती है। स्मोकिंग से आवाज़ भी लड़खड़ाने लगती है और धीरे-धीरे पूरी बॉडी कमज़ोर होने लगती हैं।

फोन पर देर तक बातें करना

मोबाइल फोन आज सबकी ज़िंदगी का एक बहुत अहम हिस्सा बन गया है। दिन में कई-कई घंटें लोग मोबाइल देखते हुए बिताते हैं। कई लोगों के लिए लगातार फोन पर बातें करना उनके काम का हिस्सा होता है। फोन का इतना ज़्यादा प्रयोग आपके दिमाग के लिए नुकसानदायक हो सकता है। फोन के बहुत प्रयोग से नींद से जुड़ी गड़बड़ियां होने लगती हैं। जिससे, लोग कम नींद लेते हैं। जिससे, सुस्ती और सिर दर्द जैसी परेशानियां धीरे-धीरे ज़िंदगी का हिस्सा बन जाती हैं। इससे, फिजिकल और मेंटल स्ट्रेस बढ़ता जाता है और डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है। (Common Brain Damaging Habits)