World Blood Donor Day 2020 : ब्लड डोनेशन से पहले और बाद में बरतें ये सावधानियां

रक्तदान से जुड़ी कई भ्रांतियां आज भी समाज में मौजूद हैं। इस लेख के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ब्लड डोनेशन (World Blood Donor Day 2020) से पहले और बाद में क्या-क्या करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : June 13, 2020 4:59 PM IST

World Blood Donor Day 2020 : ब्लड एक ऐसी चीज है, जिसे कृत्रिम रूप से बनाया नहीं जा सकता है। यह इंसान के शरीर में स्वयं ही बनता है। इसकी आपूर्ति का कोई और अन्य विकल्प नहीं है। कई बार किसी कारणों से शरीर में इतनी अधिक खून की कमी हो (World Blood Donor Day 2020) जाती है कि उन्हें किसी अन्य व्यक्ति से खून लेने की जरूरत पड़ती है।

ऐसी ही इमरजेंसी की स्थिति पैदा होने के दौरान खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के प्रति जागरुक कराया जाता है। जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के उद्देश्य से हर साल 14 जून को पूरे विश्व में  (World Blood Donor Day 2020) रक्तदाता दिवस मनाया जाता है।

आज के दौर में भी कई ऐसे लोग हैं, जो रक्तदान करने से डरते हैं। रक्तदान से जुड़ी कई भ्रांतियां आज भी समाज में मौजूद हैं। ब्लड डोनेशन को लेकर कई भ्रम हैं। इस लेख के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ब्लड डोनेशन (World Blood Donor Day 2020) से पहले और बाद में क्या-क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं ब्लड डोनेशन के समय किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

रक्तदान को लेकर हैं ये भ्रांतियां

हर तीन माह में दान कर सकते हैं ब्लड

एक हेल्दी पुरुष हर एक तीन माह में रक्तदान कर सकता है। वहीं, एक हेल्दी महिला 4 माह में एक बार ब्लड डोनेट कर सकती है। महिला और पुरुष के रक्तदान के समय में इसलिए फर्क है, क्योंकि दोनों के शरीर का अंग और हार्मोन अलग-अलग होता है। महिलाओं के शरीर से हर माह पीरिडयड्स होता है, इसलिए महिलाओं को 4 महीने के बाद ब्लड डोनेश करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source