हर साल World Blood Cancer Day क्यों मनाया जाता है? क्या है इसका महत्व और इतिहास

Blood Cancer Day: हर साल 28 मई को विश्व रक्त कैंसर दिवस मनाया जाता है। यह बीमारी जानलेवा हो सकती है। जानें, इस दिवस का महत्व और इतिहास-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : May 28, 2025 12:29 PM IST

World Blood Cancer Day:रक्त कैंसर को ल्यूकेमिया भी कहते हैं। जब शरीर में रक्त कोशिकाओं का उत्पादन असामान्य रूप से होता है, तो ब्लड कैंसर विकसित होने लगता है। यह कैंसर रक्त और अस्थि मज्जा को प्रभावित करता है। लगातार वजन कम होना, बार-बार बुखार आना, बार-बार संक्रमण आदि ब्लड कैंसर के लक्षण होते हैं। ब्लड कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इसलिए ब्लड कैंसर का समय पर इलाज करना बहुत जरूरी होता है। रक्त कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 28 मई को विश्व रक्त कैंसर दिवस (World Blood Cancer Day) मनाया जाता है। आइए, जानते हैं वर्ल्ड ब्लड कैंसर डे का महत्व, इतिहास और थीम-

विश्व रक्त कैंसर दिवस का महत्व- World Blood Cancer Day Importance in Hindi

आपको बता दें कि हर साल 28 मई को विश्व रक्त कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य, ब्लड कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसकी रोकथाम करना है। इस दिवस का उद्देश्य, ब्लड कैंसर की जल्दी पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करना भी है। ताकि लोग ब्लड कैंसर के बारे में जागरूक हो और इसकी जल्दी पहचान करके इलाज शुरू किया जाए और लाखों लोगों की जान बचाई जा सके। इस दिवस का उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को कैंसर के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

विश्व रक्त कैंसर दिवस का इतिहास- World Blood Cancer Day History in Hindi

विश्व रक्त कैंसर की शुरुआत 4 फरवरी 2000 को हुई थी। इसकी शुरुआत पेरिस में कैंसर के खिलाफ विश्व शिखर सम्मेलन में हुई थी। रक्त कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। इसलिए इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है।

ब्लड कैंसर के लक्षण क्या हैं?- Blood Cancer Symptoms in Hindi

थकान, बार-बार संक्रमण, बिना चोट के त्वचा पर निशान नजर आना ब्लड कैंसर के आम लक्षण होते हैं। इसके अलावा, वजन कम होना, रात में पसीना आना, हड्डियों में दर्द और सांस लेने में तकलीफ भी ब्लड कैंसर के लक्षण होते हैं। अगर आपको इनमें से कोई लक्षण दिखाई दे, तो इन्हें बिल्कुल नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

Disclaimer :प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source