World Arthritis Day 2021: घरेलू औषधियां जो रखती हैं बोन और ज्‍वाइंट हेल्‍थ का ख्‍याल, आर्थराइटिस के मरीजों के लिए भी हैं लाभकारी

अगर आपको अपनी दादी-नानी जैसी एक्टिव और आकर्षक सेहत चाहिए तो आपको उनके नुस्खे फिर से याद करने होंगे, वे क्या बनातीं थीं और कैसे खिलाती थीं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : October 11, 2021 3:31 PM IST

Home Remedies For Joint Health: खराब खानपान और खराब जीवन शैली (unhealthy lifestyle) के कारण अब कम उम्र में भी लोगों को बोन और ज्‍वाइंट्स में समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। हड्डियों में दर्द, कमज़ोरी और जोड़ों में दर्द की समस्या आज हर आयु वर्ग के लोगों में देखी जा रही है।  इस बीमारी के बढ़ते जाने और उसके बारे में जागरुकता पैदा करने के लिए दुनिया भर में 12 अक्‍टूबर को विश्‍व ऑर्थराइटिस दिवस(World Arthritis Day) के तौर पर मनाया जाता है। इस खास दिवस पर हम आपको बताते हैं वे घरेलू चीजें जिनके इस्‍तेमाल से आप इस गंभीर समस्‍या से बच सकते हैं। (Home Remedies For Joint Health In Hindi)

जानें ऑर्थराइटिस के बारे में (World Arthritis Day)

हमारे शरीर को सही तरह से खड़ा होने के लिए जिस ढांचे की जरूरत होती है, वह बोन्‍स का बना होता है और इन बोन्‍स को सक्रिय बनाने के लिए इनके अलग-अलग हिस्‍सों में जोड़ यानी ज्‍वाइंट (joints) होते हैं। यह कमर, कूल्‍हे (hips), घुटने (joints), कोहनियां (elbow), अंगुलियां (fingers and toes) आदि हर उसे हिस्‍से में होते हैं, जहां से आपका एक अंग, दूसरे अंग से जुड़ा होता है। किसी भी व्‍यक्ति के सक्रिय और स्‍वस्‍थ जीवन के लिए बोन्‍स और ज्‍वाइंट दोनों की हेल्‍थ परफेक्‍ट होना जरूरी है।

World Arthritis Day, home remedies for arthritis, Bone and joint health, tips to avoid arthritis, healthy food for bone and joint health. किसी भी व्‍यक्ति के सक्रिय और स्‍वस्‍थ जीवन के लिए बोन्‍स और ज्‍वाइंट दोनों की हेल्‍थ परफेक्‍ट होना जरूरी है।© Shutterstock

उम्र और लाइफस्‍टाइल दोनों करते हैं प्रभावित

समय के साथ-साथ जोड़ों में मौजूद सफेद टिश्यूज़ कार्टिलेज (cartilage) घिसने लगता हैं। यह बोन्‍स को कवर करता है और मूव करने में मदद करता है। अभी तक इसे उम्र से जुड़ी समस्‍या माना जा रहा था। अमूमन आपने भी बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द की शिकायत करते सुना होगा। खराब लाइफ स्‍टाइल और अनहेल्‍दी डाइट के कारण अब बच्‍चों और युवाओं में भी यह समस्‍या होने लगी है। जिसे ऑर्थराइटिस यानी गठिया कहा जाता है।

ऑर्थराइटिस से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये आहार

World Arthritis Day, home remedies for arthritis, Bone and joint health, tips to avoid arthritis, healthy food for bone and joint health. इसमें मौजूद करक्यूमिन ज्‍वाइंट हेल्‍थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। © Shutterstock

हल्‍दी 

इस मसाले यानी हल्‍दी के बारे में कहा जाता है कि इसमें इतने सारे औषधीय गुण होते हैं कि इसे अपनी रसोई में कभी खत्‍म ही नहीं होने देना चाहिए। इसमें मौजूद करक्यूमिन ज्‍वाइंट हेल्‍थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हल्‍दी को आप दाल, सब्‍जी आदि में जरूर डाल कर खाएं। और बेहतर परिणाम के लिए आप दूध में हल्‍दी डालकर पी सकते हैं। यह ज्‍वाइंट हेल्‍थ सुधारने के साथ ही अन्‍य कई बीमारियों से भी आपकी रक्षा करेगा।

World Arthritis Day, home remedies for arthritis, Bone and joint health, tips to avoid arthritis, healthy food for bone and joint health. लहसुन कई सारे औषधीय गुणों से परिपूर्ण है। इसके इंफ्लामेटरी गुण जोड़ों के दर्द से निजात दिलाते हैं। © Shutterstock

लहसुन

अब भी पूजा पाठ में लहसुन के प्रयोग से बने भोजन को शामिल नहीं किया जाता। पर लहसुन कई सारे औषधीय गुणों से परिपूर्ण है। इसके इंफ्लामेटरी गुण जोड़ों के दर्द से निजात दिलाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद डायलाइल डाइसल्फाइड गठिया के रोगियों में होने वाली सूजन और दर्द से निजात दिलाता है। परंपरागत खानपान में दाल और सब्‍जी को छौंकने में लहसुन का इस्‍तेमाल किया जाता है। पर अगर आपका दर्द बढ़ गया है तो आप सुबह लहसुन की कच्‍ची कलियों का भी सेवन कर सकते हैं। इसे भून कर भी खाया जा सकता है। (Home Remedies For Joint Health)

World Arthritis Day, home remedies for arthritis, Bone and joint health, tips to avoid arthritis, healthy food for bone and joint health. गठिया से बचने के लिए आपको मेथी दाना का सेवन ज्‍यादा प्रभावशाली असर दिखाएगा। © Shutterstock

मेथी 

सर्दियों के मौसम में मेथी का साग खूब खाया जाता है। पर गठिया से बचने के लिए आपको मेथी दाना का सेवन ज्‍यादा प्रभावशाली असर दिखाएगा। पहले महिलाओं को डिलीवरी के बाद मेथी के लड्डू खिलाए जाते थे जिससे उन्‍हें बाद में बोन हेल्‍थ के इश्‍यू न जाएं। इस परंपरा को आप अब भी फॉलो कर सकते हैं। इसके अलावा मेथी दाना को पानी में उबाल कर उसका पानी पीना भी एक हेल्‍दी ऑप्‍शन है। मेथी का स्‍वाद कड़वा होता है, इसके लिए आप इसमें नींबू और शहद भी मिला सकते हैं।

World Arthritis Day, home remedies for arthritis, Bone and joint health, tips to avoid arthritis, healthy food for bone and joint health. यह नियम बना लें कि घर में हर सदस्‍य दूध का सेवन करे। बच्‍चे, युवा और बूढ़े भी। जी हां दूध से किसी को भी कोई नुकसान नहीं होता। © Shutterstock

दूध और दूध से बने पदार्थ 

केल्शियम के लिए दूध से बेहतर सोर्स और कोई नहीं है। इसलिए यह नियम बना लें कि घर में हर सदस्‍य दूध का सेवन करे। बच्‍चे, युवा और बूढ़े भी। जी हां दूध से किसी को भी कोई नुकसान नहीं होता, बशर्ते कि आपको लेक्‍टोज से एलर्जी न हो। आहार विशेषज्ञ मानते हैं कि दूध के सेवन से वजन भी नहीं बढ़ता। अगर आप दूध में हल्‍दी मिलाकर पी रहे हैं, तो यह आपकी ओवर ऑल हेल्‍थ के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source