
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : November 28, 2018 2:29 PM IST
एचआईवी वायरस के कारणों में संक्रमित रक्त का एक व्यक्ति के शरीर से दूसरे व्यक्ति के शरीर में पहुंचने को भी माना जा सकता है। सिरींज़, रक्तदान या सेक्स आदि के माध्यम से यह इंफेक्टेट ब्लड मरीज़ के शरीर से अगर किसी स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में भी पहुंच जाए तो उस व्यक्ति के लिए भी एचआईवी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
इसके अलावा शरीर से निकलने वाले कुछ और भी फ्लूइड या तरल पदार्थ ऐसे हैं जो दो व्यक्तियों के शारीरिक सम्पर्क के ज़रिए प्रसारित होते हैं और इस तरह एचआईवी एड्स के वायरस फैलने की संभावना भी बढ़ती है।
हालांकि ज़्यादातर लोगों को केवल यही जानकारी है कि अनप्रोटेक्टेड सेक्स या संक्रमित इंजेक्शन का इस्तेमाल करने से ही कोई एचआईवी वायरस एक व्यक्ति के शरीर से दूसरे व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर पाते हैं। लेकिन इसके अलावा और भी कई कारण है जिससे आप इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए इससे जुड़ी जागरूकता बहुत ज़रूरी है। हम यहां लिख रहे हैं कुछ स्थितियों के बारे में जो एचआईवी संक्रमण फैलने की वजह बन सकती हैं-
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.