
Also Read
इन टिप्स को अपनाते हुए आप प्रत्येक दिन स्वस्थ रहने को प्राथमिकता दे सकती हैं। ©Shutterstock.
कल है ''महिला दिवस'' यानी ''वूमेंस डे'' (8 मार्च)। अक्सर महिलाओं की सेहत पर खूब चर्चाएं होती हैं, पर अधिकतर महिलाएं खुद अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बरतती हैं। वे घर से लेकर ऑफिस तक सारी जिम्मेदारियों को बखूबी संभालती हैं, पर जब बात आती है खुद की सेहत की तो नजरअंदाज कर देती हैं या कल पर टाल देती हैं। महिआएं अक्सर अपनी सेहत और स्वास्थ्य के साथ समझौता कर लेती हैं। परिवार को भरपेट खिलाकर खुद कम खाती हैं। तनाव में रहती हैं। सारा दिन काम करके थकान महसूस करती हैं। दो पल का सुकून भी नहीं होता कि खुद के प्रति थोड़ा ध्यान दें। यदि आप आज की नारी हैं, तो इस ''महिला दिवस'' पर अपने लिए जीने का प्रण करें। अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू कर दें। आप स्वस्थ रहेंगी तो आपका परिवार भी स्वस्थ और खुश रहेगा। इन टिप्स को अपनाते हुए आप प्रत्येक दिन स्वस्थ रहने को प्राथमिकता दे सकती हैं।
मानसून में सेहत न होंने दें खराब, यू रखें प्रेगनेंट महिलाएं अपना ख्याल
डायट लें हेल्दी
आप कितनी भी व्यस्त रहें, अपने भोजन को कभी भी स्किप न करें। भोजन आपको पोषण देता है। हेल्दी डायट लेंगी तो मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगी। अपने बैग में मुठ्ठी भर बादाम जरूर रखें। जब भी भूख महसूस हो, इसे खाती रहें। संतुलित आहार का सेवन करें। आपका प्रत्येक भोजन और नाश्ता पौष्टिक एवं स्वस्थ होना चाहिए।
समय पर खाएं
चाहे कोई भी काम हो सब कुछ अनुशासन के साथ ही करना चाहिए। ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप समय पर खाना खाएं। अव्यवस्थित दिनचर्या के चलते अक्सर महिलाएं बेसमय खाने और बाद में थकान का अनुभव होने की स्थिति में आ जाती हैं। शरीर को नियमित और समय समय पर पोषण की आवश्यकता होती है इसलिए समय पर भोजन करना महत्वपूर्ण है।
इन टिप्स को अपनाते हुए आप रखें खुद को हेल्दी। © Shutterstock.
स्मार्ट तरीके से करें नाश्ता
कभी भी कुछ भी खाने से बचें। नाश्ता स्किप कभी न करें। हेवी करें नाश्ता। ओट्स, दूध, अंडा, फल जरूर शामिल करें नाश्ते में। अस्वास्थ्यकर खाया है तो पानी जरूर पीती रहें। नट्स को भी शामिल कर सकती हैं। छोटे-छोटे मील खाना फायदेमंद होता है। एक बार में ही अधिक खा लेंगी तो ऑफिस में नींद आएगी, आलस महसूस होगा।
महिलाएं अपनी सेहत के बारे में इन बातों को जरूर जान लें
सैर करें
एक फिट शरीर और सक्रिय दिमाग अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक है। रोज सुबह खुद के लिए थोड़ा समय निकालें। बच्चे स्कूल चले जाते हैं, तो आधे घंटे के लिए पार्क में टहल आएं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केन्द्रित करें। अपनी फिटनेस सुनिश्चत करने के लिए आहार या कठिन कसरत की दिनचर्या की आवश्यकता नहीं है। शारीरिक गतिविधि के लिए हर दिन कुछ समय निकालें। पसंदीदा गेम खेलें जैसे टेनिस या फिर स्विमिंग करें। इससे न सिर्फ फिटर बॉडी बनेगी, आपको खुशी भी महसूस होगी।
महिलाएं करियर व सेहत में कैसे रखें तालमेल ?
खुद के लिए निकालें समय
प्रत्येक महिला को दिन में एक बार अपने लिए समय निकाल कर आराम करना चाहिए। अपने शौक के लिए समय निकालना चाहिए। नियोजित छुट्टियां प्लान करनी चाहिए। अपने दैनिक कार्यक्रम के लिए कुछ समय निकालें। अपनी सहेलियों के साथ छुट्टी पर जाएं। इससे आपको मानसिक रूप से शांति, सुकून और तनाव मुक्त महसूस होगा। अपनी व्यस्त जीवनशैली से एक ब्रेक लें और खुद पर ध्यान दें।