
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : October 9, 2020 6:31 PM IST
एमेनोरिया होने पर बंद हो जाते हैं महिलाओं को पीरियड्स होना, जानें कितनी खतरनाक होती है ये स्थिति
एमेनोरिया वह स्थिति होती है जिसमें महिलाओं को पीरियड्स होने बंद हो जाते हैं। आमतौर पर यह स्थिति प्रेगनेंसी और मनोपॉज के दौरान होती है। लेकिन अगर आपकी उम्र 16 साल से अधिक है आप गर्भवती नहीं हैं और न ही आपको मेनोपॉज हुआ है और पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं तो इसका कारण एमेनोरिया हो सकता है। दरअसल इस स्थिति में ऐसा नहीं है कि पीरियड्स में अनियमितता आती है बल्कि जो महिलाएं इससे प्रभावित होती हैं उन्हें कभी पीरियड्स होते ही नहीं है। हालांकि यह कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक स्वास्थ्य समस्या है जिसका इलाज पूरी तरह से संभव हैं। जब कोई महिला एमेनोरिया से प्रभावित होती है तो उसके शरीर में इसके लक्षण भी दिखते हैं। इन लक्षणों को पहचानकर आप डॉक्टर से संपर्क कर इलाज करा सकते हैं। आइए जानते हैं एमेनोरिया के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके-
आंखों का कमजोर होना
सिर में दर्द
एक्ने या मुंहासे
बालों का झड़ना
चेहरे पर बालों का बढ़ना
निप्पल से दूध जैसा द्रव निकलना
ब्रेस्ट साइज का न बढ़ना
योनि में सूखापन बढ़ना
खराब डाइट
एंटीडिप्रेसेंट, एंटीसाइकोटिक्स, रक्तचाप की दवाएं और एलर्जी की दवाओं का सेवन
जरूरत से ज्यादा वजन कम होना
ओवर एक्सरसाइज करना
हमेशा बीमार रहना
अचानक से वजन का बढ़ना या ओबेसिटी
पीसीओएस
थायराइड ग्लैंड डिसऑर्डर
ओवेरी या ब्रेन में ट्यूमर होना
कैंसर के लिए लिया गया कैमियो या रेडिएशन ट्रीटमेंट
ऐसी स्थिति में जब आप डॉक्टर के पास जाते हैं तो वो पहले आपकी मेडिकल हिस्ट्री चेक करते हैं और फिर आपको फिजिकल या पेल्विक इग्जाम देते हैं। अगर आप सेक्शुअली एक्टिव हैं तो डॉक्टर आपका प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकते हैं। यह पता लगाने के लिए डॉक्टर कई प्रकार के अन्य टेस्ट भी करा सकते हैं।
अगर आपकी उम्र 16 या 17 साल की हो चुकी है और आपको अभी तक पीरियड्स आने शुरू नहीं हुए हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। हालांकि जरूरी नहीं है कि इसका कारण एमेनोरिया ही हो। इसके अलावा अगर किसी महिला को पीरियड्स होने शुरू तो हो गए हैं लेकिन अचानक 3-4 महीनों से महावारी नहीं हुई है तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। अगर एमेनारिया का समय के रहते इलाज न किया जाए तो यह इनफर्टिलिटी, हार्मोनल इम्बेंलेंस, मानसिक रोगों, ओस्टियोपोरोसिस, कैंसर, दिल के रोग और यूट्रस कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।