महिलाओं की इन 4 समस्याओं के लिए रामबाण है प्याज

प्याज में फाइटोकेमिकल्स, अल्लियम और एलिल डिसुलफाइड जैसे तत्व भी होते हैं, जो एलिसिन पोस्ट इनग्रेशन में परिवर्तित हो जाते हैं। आइए जानते हैं प्याज किस तरह महिलाओं के लिए फायदेमंद ( Benefits of Onion for Women) है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 30, 2020 11:28 AM IST

Benefits of Onion for Women : प्याज में काफी तेज गंध आती है। इसलिए अधिकतर लोग इसे खाने से कतराते हैं। खासकर महिलाएं प्याज का गंध बिल्कल भी पसंद नहीं करती हैं, इसलिए वे कच्चा प्याज खाने से काफी ज्यादा कतराती हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो कच्चा प्याज नहीं खाते, तो आप इन स्वास्थ्य लाभों से ( Benefits of Onion for Women) वंचित हैं।

प्याज में काफी कम कैलोरी होती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, बी, आयरन, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। प्याज मैंगनीज से भी भरपूर होती हैं, जो हमें फ्लू और सर्दी-खांसी जैसी समस्या से बचा सकता है। प्याज में फाइटोकेमिकल्स, अल्लियम और एलिल डिसुलफाइड जैसे तत्व भी होते हैं, जो एलिसिन पोस्ट इनग्रेशन में परिवर्तित हो जाते हैं। आइए जानते हैं प्याज किस तरह महिलाओं के लिए फायदेमंद ( Benefits of Onion for Women) है?

मेनोपॉज के लक्षणों को करता है कम

मेनोपॉज के बाद एस्ट्रोजेन का का उत्पादन काफी कम हो जाता है। जिसकी वजह से महिलाओं का शरीर आहार से कैल्शियम को बनाए रखने में सक्षम कम हो पाता है। इस वजह से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को रोकने के लिए कैल्शियम सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है। इस संबंध में प्याज आपकी काफी मदद करता है। इसके अलावा, प्याज लिवर की समस्याओं को दूर करता है और शरीर से अपशिष्ट हार्मोन से छुटकारा दिलाता है।

समय से पहले बूढ़ा होने से करता है बचाव

प्याज में भरपूर रूप से विटामिन ए, सी, और ई पाए जाते हैं। इसलिए प्याज के सेवन से त्वचा की समस्याएं दूर होती हैं, जो समय से पहले होने वाले बुढ़ापे से मुक्त कणों से बचाव करने में हमारी मदद करता है। प्याज में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण, बैक्टीरिया के संक्रमण को रोकने में आपकी मदद कर सकती है। विटामिन सी आपकी स्किन को चमकदार बनाने में आपकी मदद करता है।

मुहांसों और फुंसियों का करे इलाज

प्याज में जीवाणुरोधी, रोगाणुरोधी और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया और अन्य स्किन से संबंधी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करता है। प्याज के सेवन से मुंहासे और पिंपल्स की समस्या भी कम होती है। चेहरे पर प्याज का रस लगाने के लिए 1 चम्मच जैतून के तेल में 1 बड़ा चम्मच प्याज का रस मिलाएं। करीब 20 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ कर लें। इससे पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

बालों के विकास में मददगार है प्याज

कैरोटीन एक प्रोटीन होता है, जो बालों, नाखूनों और स्किन की समस्याओं को दूर करने में हमारी मदद करता है। प्याज में सल्फर भरपूर रूप से पाया जाता है। सल्फर एक ऐसा तत्व है, जो कोलेजन के उत्पादन को प्रोत्साहित करने में आपकी मदद कर सकता है और बालों के विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ पतले बालों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करता है। मजबूत और घने बालों के लिए रोजाना प्याज का सेवन करें।

सिर्फ 1 प्याज के इस्तेमाल से मस्सा को जड़ से करें खत्म

अनुष्का शर्मा और विराट के घर आने वाला है नया मेहमान, पहली बार मां बनने पर जरूर खाएं ये चीजें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source