Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जब क्रिकेटर रिचा घोष की उंगली में हुआ था फ्रैक्चर, जीता World Cup, लेकिन क्या फ्रैक्चर इग्नोर करना सही है?

What Is Hairline Fracture: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ी शेरनी हैं, लेकिन खेल के दौरान अक्सर उन्हें चोट भी लग जाती है। ऐसा ही कुछ रिचा घोष के साथ हुआ जब 2025 वर्ल्ड कप में उनकी उंगली पर हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है। आइए इस फ्रैक्चर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जब क्रिकेटर रिचा घोष की उंगली में हुआ था फ्रैक्चर, जीता World Cup, लेकिन क्या फ्रैक्चर इग्नोर करना सही है?
VerifiedVERIFIED By: Dr. Raman Kumar

Written by Vidya Sharma |Published : December 29, 2025 3:44 PM IST

Richa Ghosh Ka Hairline Fracture: पुरुष क्रिकेट टीम के एक-एक खिलाड़ी का नाम सभी जानते हैं, लेकिन जब बात भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आती है तो मिताली राज और स्मृति मंधाना से आगे नहीं नाम नहीं ले पाते हैं। अफसोस की बात है कि बहुत ही कम लोग बल्लेबाज शेफाली वर्मा, बॉलर रेणुका सिंह, ऑल राउंडर अमनजोत कौर और प्रतिका रावल के बारे में नहीं जानते हैं। इन्हीं में से एक खिलाड़ी हैं रिचा घोष, जोकी हमारी महिला क्रिकेट टीम की विकेट कीपर हैं।

हाल में 2025 में हुए महिला विश्व कप के दौरान उनके हाथ की एक उंगली में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था। क्योंकि यह बहुत ही बारीक था, इसलिए रिचा ने खेल पर ध्यान दिया और अपनी टीम के साथ जीत हासिल की। हो सकता है आपको इस फ्रैक्चर के बारे में न पता हो, या पता भी हो तो इस बात का अंदाजा न हो कि इस दौरान चोट को इग्नोर किया जाना चाहिए या यह बड़े फ्रैक्चर की तरह ही होता है। आज हम आपको इस लेख में थोड़ा विस्तार से बताएंगे कि आखिर ये हेयरलाइन फ्रैक्चर क्या होता है और इसे इग्नोर करना कितना सही या गलत है।

पहले जानें हेयरलाइन फ्रैक्चर क्या होता है?

Also Read

More News

जैसा कि आप नाम से समझ सकते हैं हेयरलाइन, यानी कि यह फ्रैक्चर बहुत ही बारीक होता है। जितना पतला हमारा एक बार होता है, यह फ्रैक्चर भी वैसा ही दिखता है। आप चाहें तो इसे पतली दरार भी कह सकते हैं। इसमें भी दर्द होता है और डॉक्टर की सलाह पर प्लास्टर की जरूरतपड़ सकती है।

रिचा घोष ने कहां की गलती

देखें भारत के लिए खेल के प्रति रिचा के जज्बे को हम सभी सलाम करते हैं। लेकिन अगर मेडिकल कंडीशन की बात करें तो रिचा ने अपनी उंगली पर आए हेयरलाइन फ्रैक्चर को इग्नोर किया। हो सकता था कि उनका दर्द व दरार दोनों ही बढ़ सकते थे। अगर समय रहते इलाज न किया जाए या उसपर ध्यान न दिया जाए तो फ्रैक्चर बढ़ सकता है।

अकेडमी ऑफ फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के चेयरमैन और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार ने बताया कि 'हेयरलाइन फ्रैक्चर हड्डी किस हिस्से की है, इस पर डिपेंड करता है। अगर लोअर लिंब पर है तो तो बॉडी बियररिंग पार्ट है, जिस पर सारा वेट होता है। इस पार्ट पर अगर फ्रैक्चर हो तो प्लास्टर जरूरी है। अगर अपर लिंब पर है तो क्रेप बैंडेजसे काम चल सकता है. दोनों हालात में टैबलेट कैल्शियम की जरूरत होती है।'

क्या इसे इग्नोर करना सही होता है?

जी नहीं, डॉक्टर बताते हैं कि किसी भी तरह के फ्रैक्चर को इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि सभी फ्रैक्चर में प्लास्टर चढ़े या सर्जरी हो। कभी कभार कुछ फ्रैक्चर बिना किसी सर्जरी के, सही देखभाल व खानपान से ठीक हो सकते हैं। बशर्ते आपको डॉक्टर की बताई बातों व दिशा-निर्देशों पर ध्यान देना होगा।

अगर हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर को अनदेखा करें तो क्या होगा?

जिस तरह विकेट कीपर रिचा घोष ने अपने फ्रैक्चर पर कम ध्यान देते हुए और दर्द को सहते हुए, बेहतरीन गेम खेला वह सराहनीय है। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि वह खिलाड़ी हैं जिनकी बॉडी बहुत ही ज्यादा मजबूत होती है। वह इतना दर्द सह सकते हैं। लेकिन आम व्यक्ति ऐसी गलती बिल्कुल न करें। 

अगर अगर हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर को अनदेखा करते हैं तो आगे चलकर यह आपके पुराने दर्द के तौर पर उभरेगा। अकड़न महसूस होगी, हाथ, उंगली या डैमेज हिस्से की पकड़ में कमजोरी आएगी। वहीं अगर फ्रैक्चर ज्यादा बढ़ गया तो अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए किसी को भी अपनी चोट को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • हेयरलाइन फैक्चर हड्डी पर आई बाल जितनी एक पतली सी दरार होती है।
  • अगर इसपर सही से ध्यान न दिया जाए तो फ्रैक्चर बढ़ सकता है।
  • फ्यूचर पेन से बचने के लिए समय रहते डॉक्टर के पास जाएं और इलाज करवाएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

हेयरलाइन फ्रैक्चर को ठीक होने में कितना समय लगता है?

हेयरलाइन फ्रैक्चर (Hairline Fracture) आमतौर पर ठीक होने में 6 से 8 सप्ताह लगते हैं।

हेयरलाइन फ्रैक्चर क्या होता है?

हेयरलाइन फ्रैक्चर (Hairline Fracture) का मतलब हड्डी में एक बहुत ही महीन या छोटी दरार (crack) है, जिसे स्ट्रेस फ्रैक्चर (Stress Fracture) भी कहते हैं।

बच्चों की हड्डी कमजोर क्यों होती है

छोटे बच्चों की हड्डियां विकसित हो रही होती हैं और इसलिए पूरी तरह से विकसित न हुई होने के कारण वयस्कों की तुलना में उनकी हड्डियां कमजोर होती हैं।