
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : February 10, 2023 12:49 PM IST
Vitamins to reduce weight: शरीर का वजन सामान्य से ज्यादा हो जाना यानी मोटापा हमारे सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। मोपाटा ऐसी कंडीशन है, जो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेसट्रॉल और हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा बढ़ाता है। इसलिए समय रहते इसे बढ़ने से कंट्रोल कर लेना ही आपको कई बीमारियों होने से बचा सकता है। हम सबको पता है कि बढ़ते वजन पर कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना और सही डाइट रखना बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार हम वेट लॉस डाइट के चक्कर में यह भूल जाते हैं कि हमारे शरीर को पर्याप्त विटामिन व अन्य पोषक तत्व मिल रहे हैं या नहीं। दरअसल, ऐसे कई विटामन भी हैं, जो आपको वजन कम करने में मदद करते हैं। अगर शरीर में इन विटामिनों की कमी हो जाती है, तो वेट लॉस करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे 3 विटामिनों के बारे में वजन कम करने के लिए जिनका शरीर में होना बहुत जरूरी है।
अगर आप शरीर के वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट को कम कर चुके हैं, तो यह ध्यान देना भी जरूरी है कि कहीं शरीर में विटामिन बी12 की कमी तो नहीं हो रही है। वजन को कंट्रोल करने के लिए शरीर में विटामिन बी 12 का होना बहुत जरूरी है। विटामिन बी12 भोजन को शुगर व अन्य ऐसे तत्वों में बदल देता है, जो शरीर के लिए ईंधन का काम करते हैं। इससे शरीर की सभी प्रक्रियाएं सामान्य रूप से काम करने लगती हैं।
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए शरीर में उचित मात्रा में विटामिन डी का होना भी बहुत जरूरी है। विटामिन डी सेरोटोनिन और टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ा देता है, जिससे हमारा मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करने लगता है। मेटाबॉलिज्म शरीर के वजन को कम करने में काफी मदद मिलती है। यदि आपका मेटाबॉलिज्म सामान्य रूप से काम कर रहा है, तो शरीर ज्यादा कैलोरी को जलाने लगता है और साथ ही आपकी भूख भी सामान्य रहती है।
विटामिन आपके वजन को कंट्रोल करने में सीधे मदद नहीं करता है, लेकिन प्रभावी रूप से वजन को कम करने के लिए शरीर में इसका पर्याप्त मात्रा में होना भी बहुत जरूरी है। एक रिसर्च के अनुसार जिन लोगों के शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है, वे सामान्य एक्सरसाइज करके भी अपेक्षाकृत उन लोगों से ज्यादा वजन कम कर लेते हैं, जिनके शरीर में विटामिन सी कम है।
सिर्फ विटामिन ही नहीं शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए कुछ मिनरल्स का होना भी बहुत जरूरी है। आयरन और मैग्नीशियम दोनों ही शरीर के बढ़ते वजन पर रोक लगाने के लिए बहुत जरूरी हैं। इसलिए अगर आप वेट लॉस के लिए डाइट और एक्सरसाइज पर काम कर रहे हैं, तो यह भी सुनश्चित करें कि ये जरूरी विटामिन व मिनरल्स आपके शरीर में हैं या नहीं।