... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 9, 2019 5:24 PM IST
सर्दियों में सूजन की समस्या को कैसे दूर करें ? ©Shutterstock.
सर्दी के मौसम में कई तरह की समस्याएं होती है इसका कारण मौसम के बदलाव होता है। कुछ लोगों को हाथ-पैर में सूजन की समस्या होने लगती है। कुछ लोगों के हाथों में सूजन के साथ दर्द भी होता है। हाथ-पैर में सूजन की वजह से काम करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। ज्यादातर लोगों में इसके इलाज को लेकर गंभीरता नहीं देखी जाती है जिसकी वजह से कई दिनों तक यह समस्या बनी रहती है।
सर्दी के मौसम में कुछ लोगों के हाथ-पैर में सूजन की समस्या होती है. हाथ-पैर में सूजन के काई कारण होते हैं. अगर आपको भी सूजन की समस्या है, तो इन घरेलू उपाय से दर्द और सूजन की परेशानी को कम कर सकते हैं. ठंड की वजह से शरीर की नसों मेें सिकुड़न आने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है और इसकी वजह से सूजन होने लगती है। सूजन की समस्या को दूर करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाया जा सकता है। घर में उपलब्ध चीजों से सूजन को आसानी से दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास उपायों के बारे मेें....
ये भी पढ़ेंः ठंड के मौसम में गुनगुने पानी में नमक मिलाकर करें स्नान होगें ये 5 फायदे।
4 चम्मच सरसों के तेल और 1 चम्मच सेंधा नमक को मिलाकर गर्म करें। अब इसे सोने से पहले हाथों-पैरों की उंगलियों पर लगाएं और मोजे पहनकर सो जाएं। इससे कुछ समय में ही उंगलियों की सजून दूर हो जाएगी। आप चाहे तो जैतून के तेल को गर्म करके उससे मालिश भी कर सकते हैं।
एंटी-बायोटिक और एंटी-सेप्टिक गुण होने के कारण प्याज भी उंगलियों में होनी वाली सूजन को दूर करता है। प्याज के रस को सूजन वाली जगह पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।
नींबू का रस भी सूजन को कम करने के लिए किसी रामबाण औषधि से कम नहीं है। हाथ या पैरों की उंगलियों में सूजन होने पर नींबू का रस लगाएं। इससे आपको राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः वायु प्रदूषण में एंटीऑक्सीडेंट्स क्यों जरुरी हैं ?
आलू काटकर उसमें नमक मिलाएं और फिर इसे सूजी हुई उंगुलियों पर लगाएं। इससे आपको कुछ समय में ही असर दिखाई देगा लेकिन इस दौरान भोजन में नमक कम इस्तेमाल करें।
मटर को पानी में अच्छी तरह उबाल लें और फिर उससे हाथों-पैरों को धोएं। दिन में जब भी हाथ-पैर धोएं तो मटर के पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे सूजन की समस्या दूर हो जाएगी।
जैतून के तेल में 1/2 चम्मच हल्दी मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे सूजन के साथ-साथ खुलजी, दर्द और जलन से भी राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः एंटीबायोटिक रेसिस्टेंट होने के क्या हो सकते हैं घातक परिणाम ?
ये भी पढ़ेंः ठंड की शुरुआत में क्या आपको भी लगने लगती है उदासी ?
ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में अचानक शुरू हो रहा है ये दर्द तो हो सकते हैं ये कारण।
ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में बड़ी इलायची का क्यों करे सेवन।
ये भी पढ़ेंः कैल्शियम के लिए शाकाहारी लोग ठंड के मौसम जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड।