सर्दी के मौसम में चेहरे में आ रही है सूजन ? जानें कारण और इलाज

अगर आपके चेहरे पर भी सूजन आ रहा है तो आपको सावधान होने की जरूरत है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 10, 2019 2:42 PM IST

चेहरे में सूजन को सामान्यतया लोग इग्नोर कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सर्दी के मौसम चेहरे का सूजन कभी-कभी बीमारी का संकेत भी होता है। कुछ लोगों में नींद की कमी या एल्कोहल के सेवन के कारण यह समस्या देखी जाती है लेकिन अगर यह लगातार बनी रहती है तो यह गंभीर परेशानी की चेतावनी भी है।

चेहरे के ये 8 संकेत बताते हैं अलग-अलग बीमारियों के बारे में।

चेहरे में सूजन के क्या-क्या कारण हो सकते हैं इसके लिए हम यहां कुछ मुख्य कारणों पर चर्चा करेंगे और बताना चाहेंगे कि इनका इलाज कैसे करना चाहिए।

हल्दी का सेवन भी करें जरा संभलकर होते हैं ये 7 नुकसान।

क्या बीमारी हो सकती है ?

जब भी लोग कहते हैं कि चेहरे में सूजन है तो क्या बीमारी हो सकती है तो इसके लिए जवाब यह है कि आपको कई तरह की बीमारी का खतरा बढ़ राह है इसलिए चेहरे में सूजन आ रही है। किडनी, लीवर और मोटापा जैसी परेशानी का पहला लक्षण चेहरे में सूजन ही होता है।

क्या आपको पता है कि वज़न बढ़ने से किस कैंसर का होता है खतरा ?

 मोटापा व डायबिटीज 

ज्यादातर लोगों में चेहरे पर सूजन दिखाई देने का कारण मोटापा की शुरूआत होती है। लेकिन इस स्थिति में शरीर के बाकी हिस्सों में भी वजन बढ़ता है। मोटापा के बाद डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है।

महिलाओं की बजाय पुरुष ज्यादा होते हैं इन 7 बीमारियों के शिकार।

ओरल हेल्थ 

दांतों से जुड़ी कोई परेशानी भी चेहरे पर सूजन का कारण बन सकती है। खास तौर से दांतों में इंफेक्शन ,मसूड़ों में दर्द और सूजन इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं।

5 ओरल हाइजिन टिप्स जो डेंटिस्ट भी करते हैं फॉलो।

दवा

कभी-कभी आपके द्वारा ली जाने वाली कुछ दवाईयां भी चेहरे पर सूजन का कारण बन सकती हैं। खास तौर से कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट इस तरह से दिखाई दे सकता है।

क्या आपको भी सरदर्द होते ही डिस्प्रिन जैसी दवा खाने की आदत है ? जान ले साइड इफेक्ट्स।

साइनस

ये भी चेहरे की सूजन का एक बड़ा कारण हो सकता है।ऐसी स्थिति में नाक के आस-पास की हड्डी में हवा भर जाने श्लेष्म झिल्ली में सूजन दिखाई देती है।

साइनस का समय पर करा ले इलाज नहीं तो हो सकते हैं अस्थमा के शिकार।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source