Winter Diseases : सर्दी में होने वाली 7 बीमारियां, जानें इनसे बचने के उपाय

सर्दी के मौसम में अक्सर बच्चे-बूढ़े सर्दी-खांसी, जुकाम, गले में खराश, फ्लू आदि से परेशान रहते हैं। उन्हें भी ठंड के मौसम में ज्यादा परेशानी होती है, जिनकी हड्डियों में दर्द रहता है, हड्डियों या जोड़ो में कोई समस्या हो। जानें, ऐसी ही कई समस्याओं के बारे में जो सर्दियों के मौसम में लोगों को काफी परेशान करती (winter diseases) हैं...  

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 9, 2019 2:29 PM IST

हर मौसम अपने साथ कोई ना कोई शारीरिक समस्या और परेशानियां लेकर आती है। सर्दी के मौसम में भी कई शारीरिक समस्याओं के होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। सर्दी-खांसी, जुकाम, गले में खराश, फ्लू आदि से अक्सर बच्चे-बूढ़े परेशान रहते हैं। उन्हें ठंड के मौसम में और भी ज्यादा परेशानी होती है, जिनकी हड्डियों में दर्द रहता है, हड्डियों या जोड़ो में कोई समस्या हो। जानें, ऐसी ही कई समस्याओं के बारे में जो सर्दियों के मौसम में लोगों को काफी परेशान करती (winter diseases) हैं...

गले में खराश होना (sore throat)

गले में खराश से अक्सर लोग सर्दी के मौसम (winter diseases) में परेशान रहते हैं। वारयल इंफेक्शन होने से भी गले में इंफेक्शन, खराश होने की समस्या बढ़ जाती है। यह समस्या बुजुर्गों को अधिक परेशान करती है। गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करने से आराम होगा।

Winter Weight Gain : सर्दियों में क्यों बढ़ने लगता है वजन ?

अस्थमा (Asthma)

सर्दियों के मौसम में अस्थमा से पीड़ित लोगों को भी सावधान रहना चाहिए। गले में खरास, कफ, सीने में जकड़ने के कारण सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, जिससे अस्थमा अटैक भी हो सकता है। अपनी दवाओं का सेवन नियमित रूप से करें। इनहेलर पास रखें।

हाथ पैर ठंडे रहना 

कुछ लोगों को ठंड बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता है। इससे हाथ-पैर लगातार ठंडे रहते हैं। कंपकंपी, थरथराहट और दांत किटकिटाने की समस्या भी होने लगती है। हथेलियों और उंगलियों का रंग सफेद व नीला नजर आता है। छोटी रक्त वाहिकाओं में ऐंठन आने से हाथों-पैरों में ठीक तरह से ब्लड सर्कुलेशन नहीं होता है। खुद को गर्म रखें। हाथों-पैरों में ग्लव्स और मोजे पहने रहें। एक्सरसाइज करें ताकि शरीर गर्म हो।

फ्लू की समस्या (winter diseases)

फ्लू सर्दियों में काफी लोगों को परेशान करता है। जिनकी इम्यून सिस्टम कमजोर होती है, उन्हें यह बीमारी अधिक होती है। बार-बार नाक, आंख और कान को छूने से बचें। भरपूर नींद लें। पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। खाने से पहले अपने हाथों को मेडिकेटेड साबुन से साफ करें। फ्लू से पीड़ित व्यक्ति से दूर रहें।

Foods for Winter : सर्दी में खाएंगे ये 5 चीजें, तो शरीर अंदर से रहेगा गर्म

हार्ट अटैक का बढ़ जाता है खतरा

ठंड में ब्लड प्रेशर बढ़ जाने के कारण दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। खुद को अच्छी तरह से कंबल, रजाई में ढंककर रखें। ऊनी स्वेटर पूरे पहनें।

रूखी हो जाती है त्वचा

ड्राई स्किन से अक्सर लोग इस मौसम में परेशान रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस मौसम में वातावरण में आर्द्रता (Humidity) कम होती है, जिससे त्वचा ड्राई होने की समस्या काफी बढ़ जाती है। इससे त्वचा डल हो जाती है। होठ भी फटने लगते हैं। अच्छी क्वालिटी का मॉश्चराइजर अप्लाई करें। रात में सोने से पहले बॉडी लोशन और कोल्ड क्रीम लगाएं। बहुत अधिक गर्म पानी से ना नहाएं। इससे भी त्वचा रूखी हो जाती है।

जोड़ों में रहने लगता है दर्द

सर्दी में शरीर जब अधिक हीट कंजर्व करती है, तो हार्ट और लंग्स में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। ऐसे में हाथों, कंधे और घुटनों की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, जिससे दर्द शुरू हो जाता है। अर्थराइटिस के मरीजों को अधिक सावधान (Arthritis during winter) रहना चाहिए। जोड़ों में दर्द होने से आपको उठने-बैठने में समस्या हो सकती है। अकड़न और दर्द काफी हो सकता है। बेहतर है कि कोई भी समस्या होने पर अपने डॉक्टर से मिलें।

Kadha for Cough : खांसी, सर्दी, गले में खराश से हैं परेशान, यह एक स्पेशल काढ़ा है इनका रामबाण इलाज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source