Winter dehydration in women: सर्दियों में कम पानी पीने से महिलाओं को हो सकते हैं ये 4 रोग, जानें कितना पिएं

Winter dehydration: सर्दियों के मौसम में महिलाओं को प्यास कम लगती है और इस कारण से वे कम पानी पीती हैं। ऐसे में शरीर में पानी की कमी हो सकती है और कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 23, 2023 6:00 PM IST

Winter dehydration safety tips: ठंड के मौसम में शरीर को बीमारियों से दूर रखने के लिए गर्म रखना जरूरी होता है। खासतौर पर महिलाएं ठंड के दिनों में अपने शरीर को गर्म नहीं रख पाती हैं और इस कारण से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। लेकिन सर्दियों में बीमारियों का सिलसिला सिर्फ यहीं खत्म नहीं होता है। ठंड के कारण महिलाएं सर्दियों में पानी कम पीती हैं और इस कारण से शरीर को कई बड़ी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। सर्दियों में कम पानी पीने की आदत के कारण हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इसके कारण कई गंभीर बीमारियां होने लगती हैं। इस लेख में हम पर्याप्त पानी न पीने के कारण होने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में बात करेंगे। चलिए जानते हैं सर्दियों में पानी न पीने के कारण महिलाओं को किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं।

1. पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं

ठंड के दिनों में कई महिलाएं पर्याप्त पानी नहीं पीती हैं और इस कारण से उन्हें मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। कम पानी पीने पीरियड की अवधि लंबी हो जाती है। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी के कारण मांसपेशियां भी प्रभावित हो जाती हैं और ऐसे में मासिक धर्म के दौरान दर्द व ऐंठन ज्यादा हो सकती है। अगर आपको भी सर्दियों में पानी पीने की आदत नहीं छोड़नी चाहिए।

2. यूरिन इन्फेक्शन

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है और अगर महिलाएं पानी कम पी रही हैं, तो यह खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। कुछ रिसर्च के अनुसार डिहाइड्रेशन के कारण महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है और साथ ही किडनी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पर्याप्त पानी पीने से आपकी किडनी व मूत्र मार्ग समय-समय पर साफ होने लगते हैं।

3. स्किन से जुड़ी समस्याएं

शरीर में पानी की कमी होना त्वचा को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर महिलाओं की स्किन सेंसिटिव है और सर्दियों के दिनों में उन्हें स्किन से जुड़ी समस्याएं होती रहती हैं। इसके साथ-साथ इन दिनों पानी कम पानी पीने से स्किन से जुड़ी अन्य कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सर्दियों में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

4. गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं

सर्दियों में पानी कम पीना गर्भवती महिलाओं के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। ठंड के दिनों में महिलाओं को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में पानी की कमी होने से एम्नियोटिक फ्लूइड की कमी हो सकती है। जिससे मिस्केरिज या स्टिबर्थ (मृत जन्म) जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही एम्नियोटिक फ्लूइड की कमी के कारण गंभीर संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

रोजाना कितना पानी पीएं महिलाएं

मेयो क्लिनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार एक वयस्क महिला को एक दिन में 2.5 लीटर से 3 लीटर के बीच पानी जरूर पीना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भी दिन में कम से कम 1.6 लीटर से ज्यादा पानी पीना चाहिए। हालांकि, अगर आप कोई अन्य लिक्विड ले रही हैं, तो अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source