ठंड में सिर दर्द होना एक आम समस्या है। कभी ठंडी हवाओं तो कभी कम तापमान के कारण शरीर में अलग-अलग तरह की समस्याएं होने लगती हैं। सिर दर्द ऐसी ही एक समस्या है। सर्दियों में होने वाले सिर दर्द से राहत पाने के बाम लगाने जैसे तरीके कई बार कारगर साबित नहीं होते। ऐसे में आप अपना सकते हैं ये नैचुरल और घरेलू नुस्खे जो बहुत से लोग आजमाते रहे हैं।
नैचुरल इसेंशियल ऑयल की मसाल- नीलगिरी, कपूर और लौंग जैसी चीज़ें औषधिय गुणों से भरपूर होती हैं। साथ ही ये अपनी खूश्बू से आपका मूड बेहतर बनाते हैं। नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदे सिर पर लगाएं इससे आपको थोड़ा कूलिंग लेकिन सेंसेशनल असर महसूस होगा। इसी तरह लौंग में दर्द खत्म करने के गुण होते हैं। इसीलिए आप क्लोव ऑयल या लौंग के तेल से अपने सिर पर थोड़ी मालिश करें आपको आराम मिलेगा।
नींबू वाली चाय - चाय में नींबू मिलाने से भी सिर दर्द से राहत मिलती है। आप लेमन टी या ऑरेंज टी जैसी वेरायटीज़ ट्राई करें या घर में काली चाय बनाकर उसमें आधे नीबूं का रस मिलाएं।
तुलसी और अदरक - ठंड के मौसम में आपको मौसमी बीमारियों से राहत पाने के लिए अक्सर घर के बड़े-बूढ़े तुलसी और अदरक वाली चाय पीने की सलाह देते हैं। इसकी वजह हैं इन दोनों नैचुरल चीज़ों में मौजूद तत्व और औषधिय गुण। जी हां, ये दोनों चीज़ें ऐसे तत्वों से भरपूर होती हैं जो दर्द से राहत दिलाती हैं। आप यह पुराना नुस्खा तो अपना ही सकते हैं। इसके अलावा अगर चाय बनाने का मन ना हो तो आप तुलसी की पत्तियों और अदरक को कूटकर उनका रस निकाल लें और इऩ्हें समान मात्रा में मिलाकर अपने सिर पर लगाएं। कुछ ही समय में आपको राहत महसूस होगी।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.