क्या कॉफी पीने से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है?

अगर आपको कॉफी पसंद है, तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 27, 2017 1:16 PM IST

कॉफी एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसके कई फायदे और नुकसान हैं। कुछ समय पहले कॉफी को कैंसर की जोखिमों के साथ जोड़कर देखा गया था। यह परिकल्पना इस रिपोर्ट पर आधारित थी कि जब मरीज कॉफी से दूर रहता है यानि कॉफी नहीं पीता है, तो उसे फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट डिजीज कम खतरा रहता है जो कि ब्रेस्ट कैंसर का एक कारक है। अगर आपको कॉफी पसंद है, तो इस बात से आपको घबराहट हो सकती है। खैर, वैज्ञानिक सबूत ऐसे सभी आधारहीन आरोपों से कॉफी और कैफीन को अलग रखते हैं। इसलिए घबराएं नहीं और कॉफी पीते रहें।

साल 1985 में अमेरिकन जर्नल ऑफ़ एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर का इलाज कराने वाली 2651 महिलाओं को इस अध्ययन में शामिल किया गया। यह रिजल्ट निकला कि कॉफी पीना फाइब्रोसिस्टिक ब्रेस्ट डिजीज हिस्ट्री वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के खतरे के बढ़ने से नहीं जुड़ा था। इस अध्ययन में यह भी कहा गया कि चाय और डिकैफ़िनेटेड कॉफी जैसी अन्य कैफीनयुक्त पेय भी हानिरहित थे। गाइनोकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन ने सुझाव दिया कि ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को बढ़ाने के लिए कॉफी और कैफीन की भूमिका कमजोर है। जाहिर है यह अध्ययन कॉफी पीने वालों के लिए एक बेहतर खबर है।

ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कॉफी का सेवन मेनोपॉज वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम में मामूली कमी से साथ जुड़ा था। यह महिलाएं दिन में पांच कप से ज्यादा कॉफी पीती थी। 2015 में एक अन्य अधययन में यह निष्कर्ष निकाला कि कॉफी पोस्ट मेनोपॉज में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम करती है।

कुल मिलाकर बात यह है कि कॉफी और ब्रेस्ट कैंसर के बीच कोई संभव कनेक्शन नहीं है। अगर कुछ है, तो वो यह है कि इससे ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम कम हो सकता है। लेकिन आपको शुगर और क्रीम से भरपूर कॉफी पीने से बचना चाहिए।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- 1.ROSENBERG, L., MILLER, D. R., HELMRICH, S. P., KAUFMAN, D. W., SCHOTTENFELD, D., STOLLEY, P. D., & SHAPIRO, S. (1985). Breast cancer and the consumption of coffee. American journal of epidemiology, 122(3), 391-399.

2.Jiang, W., Wu, Y., & Jiang, X. (2013). Coffee and caffeine intake and breast cancer risk: an updated dose–response meta-analysis of 37 published studies. Gynecologic oncology, 129(3), 620-629.

3.Li, J., Seibold, P., Chang-Claude, J., Flesch-Janys, D., Liu, J., Czene, K., … & Hall, P. (2011). Coffee consumption modifies risk of estrogen-receptor negative breast cancer. Breast Cancer Research, 13(3), R49.

4.Bhoo-Pathy, N., Peeters, P. H., Uiterwaal, C. S., Bueno-de-Mesquita, H. B., Bulgiba, A. M., Bech, B. H., … & Fagherazzi, G. (2015). Coffee and tea consumption and risk of pre-and postmenopausal breast cancer in the European Prospective Investigation into Cancer and Nutrition (EPIC) cohort study. Breast Cancer Research, 17(1), 15.

5.Ishitani, K., Lin, J., Manson, J. E., Buring, J. E., & Zhang, S. M. (2008). Caffeine Consumption and Risk of Breast Cancer in a Large Prospective Cohort of Women. Archives of Internal Medicine, 168(18), 2022–2031. https://doi.org/10.1001/archinte.168.18.2022

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source