... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 19, 2017 10:50 AM IST
सर्दियां आते ही और ठंडे मौसम का मुकाबला करने के लिए तैयार हो जाते हैं। मौसम न केवल आपकी इम्यूनिटी पर कहर ढाता है बल्कि यह आपके श्वसन प्रक्रिया पर भी बुरा असर डालता है और एलर्जी को भी बढ़ा देता है। और इससे पहले कि आप यह सोचना शुरू करें कि आपके साथ ऐसा क्यों हो रहा है, तो आपको बता दें कि यह किसी समस्या के लक्षण और इंफेक्शन की वजह से हो सकता है। लेकिन एक ह्यूमिडफायर (humidifier) खरीदने से आपके लिए इंफेक्शन का खतरा कम करने और शुष्क हवा से मुकाबला करने में मदद मिल सकती है, खासकर सर्दियों में।
आर्द्रता या ह्यूमिडिटी हवा में मौजूद पानी या नमी है और ह्यूमिडफायर एक ऐसा ही उपकरण है जो हवा की नमी बढ़ जाती है। यह सर्दियों के मौसम में काफी मददगार होता है जब हवा में नमी का स्तर कम होता है और हीटिंग सिस्टम से हवा और शुष्क हो जाती है। यहां हम ह्यूमिडफायर के कुछ ऐसे ही प्रयोगों के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए!
रूखी त्वचा को राहत मिलती है: यह एक जानी मानी बात है कि नमी की कमी के कारण एक्जिमा (eczema) और सोरायसिस (psoriasis) जैसे त्वचा के रोगों के लक्षण बढ़ जाते हैं। हालांकि, ह्यूमिडफायर न केवल त्वचा का रुखापन और खुजली कम करता है बल्कि यह डिहाइड्रेशन भी रोकता है।
साइनसाइटिस से राहत: जब हवा सूख जाती है, तो साइनस ठीक से साफ नहीं हो पाता, जिसके चलते आपको साइनसाइटिस (sinusitis) हो सकता है। आप इसके खतरे को कम कर सकते हैं और हवा में नमी का स्तर बढ़ाकर साइनस के लक्षणों से भी बच सकते हैं। इसलिए, यदि आप साइनसाइटिस या अकड़न से पीड़ित हैं, तो एक ह्यूमिडफायर का इस्तेमाल करने से मदद हो सकती है।
अस्थमा से आराम:अस्थमा से पीड़ित वयस्कों और बच्चों को मदद करने के लिए ह्यूमिडफायर का उपयोग किया जाता है। इसका कारण यह है कि, ह्यूमिडफायर न केवल हवा को स्वच्छ बनाता है बल्कि हवा में मौजूद अस्थमा बढ़ानेवाले तत्वों को कम कर परेशानियों से भी बचाते हैं। हालांकि, आपके डॉक्टर से बात करना बेहतर होगा।
एलर्जी का उपचार: बहुत ज़्यादा रूखा वातावरण, त्वचा की जलन और खुजली की संभावना बढ़ा सकता है, जिससे एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। हालांकि, आप ह्यूमिडफायर का उपयोग कर इन समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं। यह उपकरण या डिवाइस हवा का सूखापन, जलन या त्वचा की खुजली को कम कर देता है और साथ ही साइनस और सर्दी में सुधार करता है।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock Images.
संदर्भ- Fidler AH. [Air humidifier–benefit or risk?]. Offentl Gesundheitswes. 1989 Dec;51(12):764-9. Review. German. PubMed PMID: 2533676.