पीरियड्स में कॉफी पीने से क्या तकलीफ बढ़ सकती है?

periods के समय कम कॉफी पीएं, क्यों? जानने के लिए पढ़ें यह आर्टिकल!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 1, 2018 6:54 PM IST

हर महिला को मेंस्ट्रुएशन की परेशानियां झेलनी पड़ती है, लेकिन उन सभी को अलग-अलग तरीके से दर्द और तनाव महसूस होता हैं। पीरियड्स के समय महसूस होनेवाली आम परेशानियों में शामिल हैं- पेट में दर्द और सिरदर्द। दरअसल, पीरियड्स के दौरान हार्मोन्स में होनेवाले भारी परिवर्तन से सिरदर्द भी हो सकता है। ऐसे में बहुत ज्यादा कॉफी पीना उन ग़लतियों में शामिल है जो हर महिला अपने पीरियड्स के दौरान करती है।  गायनकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन डॉ. नुपुर गुप्ता (वेल वूमेन क्लिनिक, गुडग़ांव) बता रही हैं कुछ कि कैसे पीरियड्स के समय बहुत ज़्यादा कॉफी पीने से महिलाओं की सेहत पर असर पड़ता है।

पीरियड्स में कॉफी पीने से क्या होता है?

उन दिनों में बहुत ज्यादा कॉफी पीने से शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसका कारण यह है, कॉफी में मौजूद कैफीन प्राकृतिक डायूरेटिक जिसकी वजह से न केवल आपको बहुत ज़्यादा पेशाब करनी पड़ती है बल्कि शरीर में डिहाइड्रेशन के कारण भी ऐंठन भी महसूस होने लगती है। अगर आपको डिहाइड्रेशन हो जाता है, तो इसकी वजह से आपको सिरदर्द भी महसूस हो सकता है। इसके अलावा, कॉफी आपके हार्मोन्स  के संतुलन को बिगाड़ सकता है। यह रक्त वाहिकाओं को सिकुड़ने देता है, आपकी चिंता बढ़ती है और आपके शरीर में कोर्टिसोल का स्तर भी, जो पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा देता है।

कितनी कॉफी पीना सुरक्षित है?

एक दिन में एक या दो कप कॉफी पीना चिंता की बात नहीं है। लेकिन, अगर आप उन लोगों में से एक हैं जो एक 2-3 घंटे में एक कप कॉफी पीती हैं या एक दिन में 4 कप से ज्यादा कॉफी पीती हैं, तो आपको उसमें कटौती करने की जरूरत है। आप कॉफी की बजाय, ग्रीन टी पीएं, जो पीरियड्स के दौरान पेट दर्द को कम करने के लिए जानी जाती है। लेकिन अगर आपके लिए सुबह कॉफी पीना ज़रूरी है, तो ध्यान रखें कि ऐसा करने से पीरियड्स के समय की आपकी परेशानियां और भी ख़राब हो सकती हैं यानि कॉफी पीने से फायदे से  ज्यादा नुकसान होनेवाला है। इसलिए, पीरियड्स के दौरान कॉफी पीने से पहले ज़रा सोच लें।

Read this in English.

अनुवादक:Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत:Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source