इन 6 कारणों से डॉक्टर का prescription क्रॉस चेक करना है जरूरी

जानिए आंख बंद करके डॉक्टर की सभी राय क्यों नहीं माननी चाहिए!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 11, 2017 4:36 PM IST

बीमार होने पर आप डॉक्टर के पास जाते हैं और डॉक्टर आपकी जांच करके दवाओं या टेस्ट की सलाह देता है। लेकिन अधिकतर लोग उस पर्चे को दोबारा देखते भी नहीं है। कुछ लोग कुछ दवा लेते हैं और सही होने के बाद उस पर्चे को फेंक देते हैं। अगली बार बीमार होने पर आप दोबारा पर्चा बनवाते हैं और सलाह लेते हैं। आपको बता दें कि डॉक्टर की सलाह की अनदेखी करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं डॉक्टर के प्रिस्क्रीप्शन को क्रॉस चेक करना क्यों जरूरी है।

1) मेडिकल हिस्ट्री का रिकॉर्ड

डॉक्टर के पर्चे में दिए गए नोट्स से आपको अगली बार डॉक्टर के पास जाने के बाद इलाज में मदद मिलती है। इसलिए डॉक्टर को अपने लक्षणों को अच्छी तरह बताएं और उसके बाद निर्धारित दवाओं और टेस्ट को पूरा करें।

2) टेस्ट के लिए बेस्ट लैब चुनने में आसानी

अगर आपका डॉक्टर आपको किसी टेस्ट की सलाह देता है, तो आपको यह जांचना चाहिए कि इसके लिए बेस्ट लैब कौन सी है। कुछ मामलों में यह जरूरी है। कई बार ऐसा भी होता है कि डॉक्टर ने आपको सीटी स्कैन के लिए बोला लेकिन आपने पहले भी सीटी स्कैन करा रखा है, इसलिए पर्चे को सही तरह पढ़ें और दूसरी राय लें। सभी निर्देशों पर आंख बंद करके फॉलो न करें।

3) रिपीट टेस्ट और फ्रेश टेस्ट

एक बार जब आपने कई टेस्ट करा लिए हैं और उसके बाद जब दूसरी राय लेने के लिए दूसरे डॉक्टर के पास गए, तो उसने भी बिना पर्चा देखे कई अन्य टेस्ट लिख दिए। ऐसे में आप उसे बता सकते हैं कि आपने कई टेस्ट पहले ही करा रखे हैं। इसलिए पर्चे को अच्छी तरह समझ लें।

4) एलर्जी से बचने में मदद

अगर आपको किसी दवा से एलर्जी है, तो इसकी जानकारी डॉक्टर को दें। डॉक्टर से यह भी पूछे कि क्या निर्धारित दवाओं से आपको एलर्जी हो सकती है। इसके लिए आप पर्चे में बताई गई दवाओं में शामिल तत्वों की गूगल पर भी जानकारी ले सकते हैं, ताकि आप एलर्जी से बच सकें।

5) दवाओं की जानकारी रखें

कई बार डॉक्टर अलग ब्रांड की दवाएं लिख देते हैं जो आपके पास पहले से होती हैं। खासकर अगर आपके पास सर्दी, बुखार, खांसी की दवा है, तो डॉक्टर को पहले बताएं। वो आपको इन्हें ही इस्तेमाल करने को कह सकता है।

6) दवाओं की जानकारी डॉक्टर को दें

अगर आप किसी अन्य बीमारी के लिए कोई दवा ले रहे हैं, तो उसके जानकारी डॉक्टर को दें। कभी-कभी दवाओं की दवाओं की मात्रा बढ़ सकती है। अगर आपको लगता है कि हल्की बीमारी जैसे सिरदर्द के लिए दवा की जरूरत नहीं है, तो आप उसे छोड़ सकते हैं। इसलिए हर दवा की जानकारी डॉक्टर को दें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock