... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : January 17, 2023 9:41 AM IST
सर्दी में UTI से परेशान? एक्सपर्ट ने बताया ठंड के दिनों में कैसे संक्रमण से बचना है आसान
यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन एक बहुत ही कॉमन समस्या हैं और अपने जीवन में हर एक व्यक्ति अपने जीवन में इससे प्रभावित होता ही है। हालांकि ये इंफेक्शन महिलाओं में आम होता है। अगर आप इस इंफेक्शन के शिकार नहीं हुए हैं तो आप अपने आपको भाग्यशाली समझ लीजिए। ऐसा भी देखा गया हैं की सर्दियों के मौसम में यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ये सब हमारी शरीर की ठंड की माध्यम से निपटने की एक प्रणाली से संबंधित हैं, जो कि अनिवार्य रूप से हमारे पास जो गर्मी हैं उसे सुरक्षित रखने के लिये कोल्ड डायरेसिस में चला जाता है।
मुंबई स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. राणा चौधरी कहते हैं कि जो रक्तवाहिका को त्वचा में रक्त का प्रवाह कम करने और आपके आंतरिक अंगो (internal organs) के आसपास गरमाहट बनाने के लिये होता हैं। इसमें हमारा ब्लड प्रेशर बढ़जाता है और जब ब्लड प्रेशर बढ़ता हैं तभी जो किडनी हैं, जो लिवर की अपक्षित चीजे हैं वो छानते हैं और उसकी जिमेदारी लेते हैं, और इसके लिये अधिक मात्रा में यूरीन या पेशाब तयार होता है। जब वो अधिक मात्रा में होता है तब आपको बार बार पेशाब आने लगता हैं और इसलिए आप कम पानी पीते हैं।
उन्होंने कहा कि आप अगर कम पानी पीते हो तो पेशाब जादा देर तक अपने यूरिनरी ब्लैडर में रखता हैं, जिसकी वजह से यूरीन ज्यादा वक्त रहने के कारण इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा सर्द मौसम मैं कई बार शादियां ही होती हैं। ऐसे वक्त में शराब का सेवन करने से पेशाब ज्यादा आता हैं और लोग पानी कम पीते हैं इसलिए शरीर हायड्रेट नहीं रहता हैं। पेशाब ज्यादा देर रखने के कारण इंफेक्शन हो सकता है।
यूटीआई के कई लक्षण हैं लेकिन कई बार यह लक्षण दिखाई नही देते हैं। जैसे किः
1-पेशाब बार बार आना
2- पेशाब में जलन होना
3- नीचे की जगह पर खुजली होना
4-बराबर पेशाब जैसा लगना
5-पेशाब करते वक्त दर्द होना
6- पेशाब से बदबू आना
7-ज्यादा पीला पेशाब आना
ये सब चीजें हो सकती हैं अगर आपको यूटीआई है। इसके अलावा कभी कभी आपके पेट के नीचले हिस्से में भी दर्द होता है या ऐसा लगेगा की बहुत थकान हो रही है। आप अस्वस्थ जैसा हो रहा है या बुखार भी महसूस कर सकते हैं। भले ही आपको प्यास ना लगे तब भी आपको सर्दी के दिनों में ज्यादा पानी पीने की जरूरत है। आपको कम से कम 8-10 ग्लास पानी पीना चाहिए ताकि आप अच्छे से हाइड्रेट हो। हां, इसमें चाय/कॉफी को शामिल न करें। ऐसा करने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ता है।
1-यूरीनरी इफेक्शन से बचने के लिए शरीर को नियमित रूप से हाइड्रेट रखे, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें, आपको दिन भर में लगभग 8-10 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए।
2-कई बार महिलाएं पेशाब को रोकती हैं, जिससे बीमारी होने का खतरा होता है। ऐसा करने से भी इन्फेक्शन हो सकता है।
3-अपने प्राइवेट पार्ट की स्वच्छ्ता का ध्यान रखें। साफ करते समय आगे से पीछे की तरफ क्लीन कीजिए।
4- जब आपके पीरियड्स शुरू हों तो सैनिटरी पैड 4-6 घंटे में बदलिए। पैड ज्यादा देर तक इस्तमाल करने से बैक्टैरिया इंफेक्शन हो सकता है।
5-सिर्फ कॉटन अंडर वियर पहनें, जो आपको स्किन के लिए अच्छा है।
6-विटामिन सी रिच फूड्स का ज्यादा सेवन करें जैसे कि संतरा, पेरू, कीवी और अंगूर। ये सब फल विटामिन सी से भरे हुए होते हैं, जो आपके ब्लैडर की सुरक्षा करते हैं।
7-जब आपको लगे आपको यूटीआई हुआ है तो डॉक्टर से संपर्क करें ताकि समय रहते इलाज हुआ तो इंफेक्शन बढने का खतरा कम किया जा सके।