Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

30 की उम्र हार्ट अटैक का खतरा अधिक! जानिए क्यों बढ़ रही हैं ये समस्याएं

Cause of Blocked Arteries: खराब जीवनशैली के कारण धमनियों में प्लाक जमा होने लगता है, जिसे एथेरोस्क्लेरोसिस नाम दिया गया है. इसके कारण युवाओं में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ रही है.

30 की उम्र हार्ट अटैक का खतरा अधिक! जानिए क्यों बढ़ रही हैं ये समस्याएं

Written by Atul Modi |Published : June 6, 2024 4:51 PM IST

Cause of Blocked Arteries: कोरोना काल के बाद से हार्ट अटैक से मारने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। हम अक्सर ख़बरों में कहीं न कहीं ऐसी किसी घटना को देख ही लेते हैं। कोरोना काल से पहले दिल के दौरे जैसी बीमारियां कम ही सुनाई देती थीं। अब किसी भी उम्र में किसी भी स्थिति में कहीं भी ऐसी घटनाएं घटित हो जाती हैं। अमेरिकी संस्था 'अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन' की मानें तो 30 की उम्र के लोगों में हृदय रोग से होने वाली मृत्यु की संभावनाएं ज्यादा देखे गए हैं।

चिंताजनक बात ये है कि ये परेशानी आजकल के युवा आबादी में तेजी से बढ़ रही है। इसके पीछे की वजह क्या है...? दरअसल जानकारों की मानें तो इसका मुख्य कारण हमारे धमनियों में पैदा होने वाले प्लाक है, जिसे वैज्ञानिकों के भाषा में एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) के नाम से जाना जाता है। ये मात्र एक ऐसी परेशानी नहीं है जिससे आजकल के युवाओं में दिल के दौरे और उससे होने वाली मृत्यु की संभावनाएं बढ़ सकती है। बल्कि हमारे रोजमर्रा की ज़िन्दगी में ऐसे और भी कारण है जो इस परेशानी की वजह बन सकती है। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में।

Also Read

More News

धमनियों में रुकावट के कारण - (What is the cause of blocked arteries)

1. जीवनशैली की महत्वपूर्ण भूमिका

आपके जीवनशैली में कई ऐसे कारक हैं, जो आपके हार्ट अटैक की संभावनाओं में वृद्धि ला सकते हैं। जैसे अस्वास्थ्यकर या गतिहीन जीवनशैली आपके सेहत और शरीर दोनों के लिए हानिकारक होते हैं। आपकी ऐसी जीवनशैली आपके धमनियों में प्लाक के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान देता है। आपकी धूम्रपान, अत्यधिक शराब का सेवन और शारीरिक गतिविधि की कमी जैसी नियमित आदतें आपके अस्वास्थ्यकर जीवनशैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इन सबमें धूम्रपान एक ऐसी आदत है जो आपके दिल के दौरे के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है।

2. हाई ब्लड प्रेशर

उच्च रक्तचाप यानी  हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को साधारण व्यक्ति की तुलना में धमनियों में प्लाक जमने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर को काबू में करना बहुत जरुरी है। इससे बचने के लिए आपको नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार, तनाव प्रबंधन और धूम्रपान और शराब से दूरी बनाते हुए एक स्वस्थ जीवन शैली के तरफ आगे बढ़ना होगा।

3. हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल

आपके धमनियों में प्लाक के निर्माण को सबसे ज्यादा बढ़ावा देने में इस बीमारी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल लेवल को नार्मल बनाए रखने के लिए, आपको ये ध्यान रखना होगा की आप संतृप्त और ट्रांस वसा में कम फाइबर और असंतृप्त वसा में उच्च आहार का सेवन कर रहे हैं।

4. पारिवारिक इतिहास

हृदय रोग में पारिवारिक इतिहास की अहम भूमिका होती है। मगर इससे बचने के लिए आप अपने  जीवनशैली में बदलाव, नियमित जांच और यदि आवश्यक हो तो दवा के साथ हृदय रोग की रोकथाम सुनिश्चित करने के लिए अपने निजी डॉक्टर से राय जरूर ले लेनी चाहिए।

5. मधुमेह

मधुमेह एक और सहवर्ती बीमारी है जो दिल के दौरे के जोखिम को बढ़ा सकती है। उच्च रक्त शर्करा का स्तर धमनियों की परत को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे वे प्लाक बिल्डअप के लिए अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति को अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए और समय पर जांच करवा लेनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More