
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Medically Verified By: Dr. Vineeta Singh Tandon
weight gain problems (AI generated)
आपके फ्रेंड सर्कल में भी एक दो लोग ऐसे जरूर होंगे जो बाहर का बिल्कुल भी नहीं खाते, न तला हुआ और न ही शुगर वाली चीजें खाते हैं और फिर भी उन्हें अपने शरीर का वजन मेन्टेन करने में दिक्कत हो रही होती है। वहीं आपके एक-दो दोस्त ऐसे भी मिलेंगे जो सब सब बाहर का और घर का सब कुछ खा लेते हैं, न वे कोल्ड ड्रिंक पीने से घबराते और अगर कोई दोस्त पार्टी दे रहा होता है तब भी वे बर्गर-पिज्जा कुछ नहीं छोड़ते हैं लेकिन उनका वजन फिर भी नहीं बढ़ता है। लेकिन ऐसा क्यों होता है? आखिर क्यों कुछ लोगों का वजन बाहर की या फैट की चीज खाने से बढ़ने लगता है, जबकि कुछ लोग बाहर का भी खा लेते हैं, लेकिन फिर भी दुबले पतले रहते हैं। अगर आपको लगता है कि कुछ लोगों को खाया-पिया लगता है तो कुछ लोगों को नहीं लगता, तो आपको भी मेडिकल साइंस के कुछ फैक्ट्स समझने की जरूरत है, जिनमें हम आपको बताने वाले हैं।
जरूरी नहीं है कि हर किसी का मेटाबॉलिज्म एक जैसा हो और ये हम नहीं कह रहे बल्कि Pubmed Central द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार हर व्यक्ति के शरीर का वजन उसके मेटाबॉलिज्म के प्रकार पर भी निर्धारित हो सकता है। इसके साथ-साथ कुछ अन्य फैक्ट्स भी हो सकते हैं जो किसी व्यक्ति के शरीर के वजन पर असर डालते हैं जैसे -
सरल शब्दों में कहें तो अगर किसी व्यक्ति को हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या नहीं है और उसका मेटाबॉलिज्म अच्छा है, तो हो सकता है कि वह ज्यादा फिजिकली एक्टिव हुए भी ज्यादा कैलोरी बर्न कर देता है और इस कारण से उसका वजन नहीं बढ़ता है। वहीं जिन लोगों को मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, जो हो सकता है कि उन्हें कैलोरी बर्न करने के लिए ज्यादा शारीरिक मेहनत करनी पड़े।
आपकी हार्मोन हेल्थ इस मामले में एक बहुत बड़ा रोल प्ले करती है, अगर किसी व्यक्ति को थायराइड से जुड़ी समस्याएं हैं तो उसे अक्सर हार्मोन से जुड़ी समस्या रहती है और इस कारण से कई बार थोड़ा-बहुत फैट या शुगर वाला खाना उनके वजन को बढ़ा सकता है। वहीं अगर हार्मोनल हेल्थ सही है, तो आपके शरीर के फंक्शन्स सही से काम करते हैं और फैट बर्निंग प्रोसेस सही से होने लगती है।
कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कहते हैं कि वे बाहर का खा लेते हैं, लेकिन उनका वजन नहीं बढ़ता है। दरअसल Harvard Health की एक रिपोर्ट के अनुसार हमें सिर्फ लगता है कि हम ज्यादा कैलोरी ले रहे हैं, लेकिन वास्तव में कई बार ऐसा नहीं होता है। उदाहरण के लिए सुबह ब्रेकफास्ट न करना और दोपहर में पिज्जा खा लेना आपका वजन नहीं बढ़ा सकता है। क्योंकि आपने सुबह भी कुछ नहीं खाया और दोपहर में भी सिर्फ बाहर का खाना खाया है।
ऐसे में दो बार के नाम का खाना आपने सिर्फ पिज्जा के रूप में खाया है, जिससे मिलने वाली कैलोरी आमतौर पर घर पर बने ब्रेकफास्ट और लन्च से कम ही होगी। हालांकि, हम ये नहीं कह रहे हैं कि आपको पिज्जा ही खाना चाहिए, क्योंकि कैलोरी का ध्यान नहीं रखना है बल्कि आपको यह भी देखना है कि शरीर को न्यूट्रिशन मिल रहे हैं या नहीं।
कुछ अन्य चीजें भी हैं, जो कुछ लोगों में तेजी से वजन बढ़ने का कारण बन सकती है जैसे -
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल कुछ लोगों में वजन बढ़ने की समस्याओं से जुड़ी जानकारी देना है और इसमें लेख में दी गई रिपोर्ट्स के आधार पर ही हैं। इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।