
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : April 15, 2025 7:09 PM IST
Medically Verified By: Dr. Pawan Kumar Goyal
Summer Body Heat: इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। भारत के कुछ हिस्सों में सबसे ज्यादा गर्मी होती है, जिसकी वजह से वहां रहने वाले लोगों को इस मौसम की मार सबसे ज्यादा झेलनी पड़ती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो जरूरत से ज्यादा गर्मी और हीटवेव स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होती है। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और आंखों की समस्याएं होने लगती है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मियों में स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह देते हैं। आपने अक्सर अपने आसपास ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा, जिन्हें बाकियों के मुकाबले बहुत ज्यादा गर्मी लगती है। ऐसे लोग इस तपती गर्मी को सहन नहीं कर पाते हैं, जिसकी वजह से वे हमेशा बेचैन और थका हुआ महसूस करते हैं। लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी क्यों लगती है? आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर कुछ लोगों को ज्यादा गर्मी क्यों लगती है (Jyada Garmi Lagne Ka Karan) और इससे बचाव के उपाय क्या हैं? तो आइए, शालीमार बाग स्थित फॉर्टिस हॉस्पिटल के सीनियर डायरेक्टर (इंटरनल मेडिसिन), डॉ पवन कुमार गोयल से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
यदि आपको बहुत ज्यादा गर्मी लगती है, तो इसका कारण शरीर का तापमान हो सकता है। आपको बता दें कि एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर का तापमान लगभग 98।6°F या 37°C होता है। हमारा शरीर स्वयं ही शरीर के अंदर के तापमान को कंट्रोल भी करता रहता है। इस प्रक्रिया को थर्मोरेगुलेशन कहते हैं। लेकिन कुछ लोगों के शरीर में यह ठीक से काम नहीं करता है, जिससे उन्हें अधिक गर्मी लगती है। वहीं, कुछ ऐसी स्थितियां भी होती हैं, जिनमें शरीर का तापमान बढ़ने का खतरा रहता है, जिसके कारण आपको अधिक गर्मी लगने का अनुभव हो सकता है। ऐसे में, आपको दूसरों की तुलना में अधिक गर्मी लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हमारे शरीर का रक्त परिसंचरण तंत्र तापमान का मुख्य नियामक है। जब शरीर में ब्लड वेसेल्स फैलती हैं, तो इससे ब्लड फ्लो अधिक हो जाता है। इससे शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और आपको अधिक गर्मी लग सकती है।
तेज मेटाबॉलिज्म: कुछ लोगों का मेटाबोलिज्म काफी तेज होता है, जिससे उनके शरीर में अधिक ऊर्जा पैदा होती है। इसकी वजह से भी ज्यादा गर्मी लग सकती है।
हार्मोनल असंतुलन: महिलाओं में हार्मोनल बदलाव जैसे मेनोपॉज, गर्भावस्था, पीसीओएस या पीरियड्स के दौरान ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है। इसके अलावा थायराइड की समस्याएं भी तापमान को नियंत्रित करने में दिक्कत पैदा कर सकती हैं। हाइपरथायराइडिज्म से ग्रसित मरीजों को भी ज्यादा गर्मी महसूस होती है।
शरीर में फैट ज्यादा होना: जिन व्यक्तियों के शरीर में फैट की मात्रा अधिक होती है, उनमें पीसने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके कारण उन्हें अधिक गर्मी लगती है।
हाइड्रेशन की कमी: शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी ज्यादा गर्मी लग सकती है।
स्ट्रेस और चिंता: स्ट्रेस और मानसिक समस्याओं की वजह से अधिक गर्मी का अनुभव हो सकता है।
अत्यधिक दवाओं का उपयोग: जो लोग अत्यधिक दवाइयां जैसे एंटीबायोटिक, एंटी-डिप्रेसेंट्स और ब्लड प्रेशर की दवाएं खाते है, उन्हें भी ज्यादा गर्मी लगती है।
ज्यादा तेल-मसाले का सेवन: जो लोग अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन करते हैं, उनकी हार्ट गति बढ़ जाती है, जिससे ज्यादा गर्मी लगती है।
धूम्रपान और शराब का सेवन: धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करने के कारण भी गर्मी ज्यादा लगती है।
यदि आपको अधिक गर्मी लगती हैं, तो यहां कुछ उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अपनाकर आप गर्मी से राहत पा सकते हैं।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।