hamburger icon
A
Read in English

30 के बाद कुछ लोगों की स्किन जवां तो कुछ लोगों की बूढ़ी क्यों होने लगती है? आखिर क्या गलती कर रहे हम लोग?

उम्र के साथ-साथ हमारी स्किन कमजोर होने लगती है, लेकिन सिर्फ 30 के बाद ही कुछ लोगों की स्किन बूढ़ी क्यों होने लगती है जबकि कुछ लोगों की स्किन जवां क्यों रहती है। इस लेख में हम इसी बारे में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 30, 2026 8:21 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Vineeta Singh Tandon

उम्र के साथ-साथ हमारी हेल्थ में भी बहुत कुछ बदलने लगता है, जब हम बचपन से जवान हो रहे होते हैं तो तब शरीर के अंदर लग ही ताकत महसूस करते हैं और स्किन ग्लो भी उस समय अपने चरम होती है। लेकिन जैसे-जैसे आप 30 क्रॉस करते हैं, तो स्ट्रेंथ भी धीरे-धीरे कम होने लगती है और स्किन भी अपना ग्लो खोने लगती है और ढीली पड़ने लगती है। लेकिन ऐसा सबसे साथ नहीं होता है किसी की स्किन 30 के बाद अपने ग्लो खोने लगती है और ढीली पड़ जाती है, जबकि कुछ लोगों को स्किन पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ता है और उनकी स्किन जवां रहती है। लेकिन इसके पीछे आखिर क्या कारण हो सकते हैं इस बारे में हम इस लेख में कुछ खास जानकारियां लेंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है और क्या हम कोई गलती कर रहे हैं जिस कारण से हमारी स्किन जल्दी बूढ़ी और कमजोर होन लगी है? ISIC मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीता सिंह टंडन से इस बारे में हम कुछ जरूरी जानकारियां लेंगे।

क्यों कुछ लोगों की स्किन बूढ़ी होने लगती है

देखा गया है कि ज्यादातर लोगों की स्किन 30 साल के बाद ही ढीली पड़ने लगती है और नेचुरल ग्लो भी कम होने लगता है। लेकिन उसमें उम्र की गलती नहीं बल्कि हमारे लाइफस्टाइल की गलती होती है। सरल शब्दों में कहें तो हम ही कुछ ऐसी गलतियां अक्सर करते हैं, जिनके कारण हमारी स्किन कमजोर पड़ने लगी है और ये गलतियां कुछ इस प्रकार हो सकती हैं -

  • ज्यादा स्ट्रेस लेने लगना - तनाव आपके स्वास्थ्य के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है, जिसका असर आपकी स्किन हेल्थ पर भी पड़ता है। 30 के बाद आमतौर पर कई ऐसी वजह पैदा हो जाती हैं, जिनके कारण तनाव आमतौर पर रहने लगता है जैसै EMI की टेंशन, जॉब छूटने का डर और रिश्तों में बढ़ रही परेशानियां आदि स्ट्रेस को बढ़ा सकती हैं और उसका असर आपकी स्किन हेल्थ पर भी पड़ता है।
  • पूरी नींद न लेना - स्किन को हेल्दी और लंबे समय तक जवां बनाए रखने के लिए पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। आजकल लोग देर रात तक फोन चलाते रहते हैं या फिर लैपटॉप/कंप्यूटर पर कम करते रहते हैं, जिसका असर स्किन हेल्थ पर भी पड़ता है। ऐसे में स्क्रीन से निकलने वाली यूवी रेज स्किन को डैमेज तो करती हैं ही साथ ही साथ नींद पूरी न हो पाने के कारण स्किन को खुद को रिपेयर करने का समय भी नहीं मिल पाता है।
  • पर्याप्त पानी न पीना - स्किन को हेल्दी बनाए रखने और उसकी लचीलता को बढ़ाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बहुत जरूरी है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो इससे स्किन में रुखापन बढ़ने लगता है और 30 की उम्र आते-आते स्किन बूढ़ी होने लगती है, क्योंकि उसमें रूखापन बढ़ जाता है और लचीलता भी कम होने लगती है।
  • खान-पान सही न होना - स्किन आपके शरीर के सबसे बड़े अंगों में से एक है और इसे भी हेल्दी रहने व ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त पोषक तत्वों की जरूरत होती है। लेकिन अगर आप हेल्दी खाना नहीं खाते हैं, तो शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिसका असर आपकी हेल्थ पर गंभीर रूप से पड़ सकता है।

उम्र के साथ-साथ कोलेजन कम होना

कोलेजन हमारी स्किन के लिए एक बेहद जरूरी प्रोटीन होता है, जो स्किन को टाइट और हेल्दी रखने में मदद करता है ताकि आपकी स्किन जवां रह सके। लेकिन रिसर्च भी कहती हैं कि 30 की उम्र के बाद हर एक साल में आपका शरीर कोलेजन बनाना 1 प्रतिशत तक कम कर देता है, ऐसे में अगर आप डाइट लाइफस्टाइल को सही नहीं रखेंगे तो स्किन पर इसका असर दिखने लग जाता है।

30 की बाद ज्यादा देखभाल करना जरूरी

भारतीयों में ज्यादातर देखा गया है कि 30 के बाद स्किन तेजी से बूढ़ी होने लगती है और इसलिए 30 से पहले ही अपनी स्किन की खास देखभाल करना शुरु कर देना चाहिए और 30 के बाद खासतौर पर अपनी स्किन हेल्थ का ध्यान रखना शुरू कर देना चाहिए। इसलिए लिए निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है जैसे -

  • रोजाना पर्याप्त पानी पीएं और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर डाइट लें
  • अल्कोहल और कैफीन ड्रिंक का सेवन न करें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी करते हैं
  • अपनी स्किन टाइप के अनुसार अच्छी क्वालिटी के स्किन केयर प्रोडक्ट्स चुनें
  • रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करें और 8 घंटे की नींद जरूर लें

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि 30 के बाद जवां दिखना पूरी तरह से आपके हाथ में नहीं है, क्योंकि उम्र के साथ-साथ शरीर में कुछ बदलाव आते हैं जिन्हें बदला नहीं जा सकता है। लेकिन सही डाइट, लाइफस्टाइल और अपनी स्किन हेल्थ का विशेष रूप से ध्यान रखकर आप 30 के बाद आपको अपनी स्किन को जवां रखने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल उम्र के साथ बढ़ी स्किन एजिंग प्रॉब्लम्स और उनके पीछे के कारण के बारे में जानकारी देनाहै। हालांकि, इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।