hamburger icon
A
Read in English

शादी से पहले थैलेसीमिया टेस्ट क्यों कराना चाहिए? जानें बच्चों तक कैसे पहुंचता है यह रोग

हेल्थ एक्सपर्ट्स शादी से पहले कई तरह के टेस्ट कराने की सलाह देते हैं, इसमें थैलेसीमिया स्क्रीनिंग भी एक है। अगर माता-पिता दोनों ही थैलेसीमिया कैरियर होते हैं, तो बच्चे को थैलेसीमिया मेजर हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 18, 2026 8:17 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Ushma Singh

क्या आपकी शादी होने वाली है? अगर हां, तो एक बार दोनों पार्टनर थैलेसीमिया टेस्ट जरूर करा लें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अगर कोई एक थैलेसीमिया कैरियर निकलता है, तो सही इलाज से बच्चे को थैलेसीमिया से बचाने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि थैलेसीमिया एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है, जिसमें शरीर पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता है। आपको बता दें कि हीमोग्लोबिन, रेड ब्लड सेल्स में मौजूद प्रोटीन होता है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। यह बीमारी माता-पिता के जीन से बच्चों में पहुंचती है। इसकी कमी से बच्चों में खून की कमी हो सकती है और उन्हें कमजोरी, थकान और कई अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

शादी से पहले टेस्ट क्यों जरूरी है?

एक्शन कैंसर हॉस्पिटल की पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. उष्मा सिंह बताती हैं कि शादी से पहले या कंसीव करने से पहले ब्लड टेस्ट जरूर कराना चाहिए। इससे पता चल सकता है कि दोनों पार्टनर में से कोई थैलेसीमिया कैरियर है या नहीं। अगर दोनों पार्टनर थैलेसीमिया कैरियर निकलते हैं, तो उनके बच्चे में थैलेसीमिया मेजर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। जब दोनों पार्टनर थैलेसीमिया कैरियर होते हैं, तो

  • 25% संभावना होती है कि बच्चा थैलेसीमिया मेजर से प्रभावित होगा।
  • 50% संभावना होती है कि बच्चा थैलेसीमिया कैरियर होगा।
  • 25% संभावना होती है कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होगा और सामान्य जीवन जीएगा।

CDC के अनुसार, गंभीर थैलेसीमिया वाले मरीजों को नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ सकती है। इतना ही नहीं, आयरन ओवरलोड जैसी जटिलताओं का खतरा भी रहता है।

बच्चों तक कैसे पहुंचता है थैलेसीमिया रोग?

थैलेसीमिया एक आनुवंशिक बीमारी है। यह माता-पिता से बच्चों में जीन के जरिए पहुंचती है। अगर माता और पिता दोनों थैलेसीमिया कैरियर हैं, तो बच्चा थैलेसीमिया कैरियर हो सकता है या उसे थैलेसीमिया रोग हो सकता है। इसलिए थैलेसीमिया की जांच के लिए CBC, Hb Electrophoresis, HPLC टेस्ट कराए जा सकते हैं।

Disclaimer: अगर सिर्फ एक माता या पिता थैलेसीमिया कैरियर है, तो बच्चा थैलेसीमिया कैरियर हो सकता है। इस स्थिति में बच्चा थैलेसीमिया मेजर से बच जसकता है। इसलिए शादी से पहले थैलेसीमिया स्क्रीनिंग टेस्ट कराना बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स शादी से पहले थैलेसीमिया की जांच कराने की सलाह देते हैं, ताकि आने वाले भविष्य को सुधारा जा सके।