मसाले कांच के जार में रखिये प्लास्टिक में नहीं, क्यों?

मसाले प्लास्टिक जार में रखेंगे तो आपको पापा बनने की क्षमता होगी कम !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 21, 2017 2:32 PM IST

आपके मॉर्डन किचन के अनुसार कई नये अंदाज के जार बाजार में मिलते हैं। सभी शेप, साइज और डिजाइन में मिलते है। मगर इस जार को बनाने के लिये इस्तेमाल होने वाला मटेरियल भी जानना जरुरी हैं। प्लास्टिक जार में होनेवाले केमिकल्स आपके शरीर के लिये खतरा बन सकता है। इसलिये प्लास्टिक के बजाए कांच का जार इस्तेमाल करना शुरू कीजिये। जानिये क्यों:

थॅलेट्स- सॉफ्ट प्लास्टिक में ये मिलते है। इनकी वजह से आपको टेस्टीक्यूलर कैंसर, गर्भपात और स्टिलबर्थ, पुरुषों में प्राइवेट पार्ट्स की बीमारी हो सकती है। इसके साथ स्पर्म काउंट कम होता है और पापा बनने की क्षमता कम होती है।[1]

बीपीए- बीपीए ज्यादातर प्लास्टिक खाने के जार में और डिब्बा बंद मिलनेवाले फूड मिलता है। इसकी वजह से आपका एंडोक्राइन सिस्टम को नुकसान पहुंचता है। इस केमिकल की वजह से प्यूबर्टी जल्दी आती है, रिप्रोडक्टिव की समस्याएं होती है, मोटापा, न्यूरॉलॉजिकल समस्याएं, लो स्पर्म काउंट ऐसी परेशानियां बढ़ती है। इसकी वजह से डायबिटीज, प्रोस्टेट और ब्रेस्ट का खतरा भी बढ़ता है।[2]

सभी प्लास्टिक चीजों में खाना रखकर आपने किसी गरम जगह में रख दिया तो इसके केमिकल आपके खाने में मिश्रित हो सकते है। मगर इसकी वजह से घर की सारी प्लास्टिक की चीजें तुरंत फेंक देने के बजाए कांच के जार में रखना शुरू कीजिये। कांच में मसाले जैसी चीजें रखना सुरक्षित है। खाना सुरक्षित और उसका स्वाद बचाना चाहते है तो आज ही खाने की चीजें प्लास्टिक से कांच के जार में रखना शुरू कीजिये।

संदर्भ:

[1] Moreira, M. A., André, L. C., & Cardeal, Z. L. (2014). Analysis of Phthalate Migration to Food Simulants in Plastic Containers during Microwave Operations. International Journal of Environmental Research and Public Health, 11(1), 507–526. http://doi.org/10.3390/ijerph110100507.

[2] Konieczna A, Rutkowska A, Rachoń D. Health risk of exposure to Bisphenol A (BPA). Rocz Panstw Zakl Hig. 2015;66(1):5-11. PubMed PMID: 25813067.

Read this English

अनुवादक: Sushantdeep Sagvekar

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.