... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 1, 2018 11:30 AM IST
डायट में एंटी ऑक्सीडेंट्स का होना जरुरी है। © Shutterstock.
एंटी ऑक्सीडेंट्स की बात आती है तो हर कोई कहता है कि इनका सेवन बहुत जरुरी है। जिन खाद्य पदार्थों का सेवन हम करते हैं उनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स का होना जरुरी है। लेकिन इनका सेवन क्यों जरुरी है, इस बात का जवाब बहुत ही कम लोग जानते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर के फाइटिंग एजेंट्स होते हैं जो हमारे शरीर की बीमारियों के खिलाफ रक्षा करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स का सेवन हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके अलावा एंटी ऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स को नियंत्रित करते हैं। फ्री रेडिकल्स हानिकारक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर की स्वस्थ कोशिकाओं को हानि पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर के लिए क्यों आवश्यक हैं।
फेफड़ों का स्वास्थ्य
अगर आपके रक्त में एंटी-ऑक्सीडेंट्स का फ्लो बेहतर होता है तो आपके फेफड़े सही तरीके से फंक्शन करते है। इसके लिए आपको क्रिप्टोजेंथिन और विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। बादाम,पालक, एप्रिकोट्स बेहतर विकल्प हैं।
त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर करता है
एंटी ऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा आपकी त्वचा के लिए भी जरुरी होती है। इसकी मदद से आपकी त्वचा इंफ्लेमेशन से बचती है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा को सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाते हैं जिससे आपकी स्किन टैनिंग और बर्निंग सेंसेशन से बचती है।
ब्रेन को फंक्शन करने में मदद
विटामिन सी एक अच्छा स्रोत है जिसे हमारा शरीर एंटी-ऑक्सीडेंट्स में बदल लेता है। विटामिन सी और विटामिन ई हमारे दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। अगर हमारा दिमाग सही तरीके से काम नहीं करता है तो पूरे शरीर का फंक्शन प्रभावित होता है। एंटी ऑकसीडेंट्स की मदद से डिमेंसिया की समस्या का खतरा भी कम होता है। इसके लिए आप पपीता, ब्रोकली, नींबू, संतरा, मूंगफली और एवोकाडो का सेवन कर सकते हैं।
आँखों के लिए अच्छे होते हैं
विटामिन सी, विटामिन ई औ बीटा-कैरोटीन का सेवन करने से आपके आँखों के स्वास्थ्य को बेहतर करता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपकी आँखों में मेक्युलर डिजेनरेशन की संभावनाओं को कम करते हैं। मेक्युलर डिजेनरेशन आपकी आँखों की रोशनी को छीन सकता है। इसके लिए आप पालक, केल, गाजर, और शकरकंद का सेवन करें।
बालों की वृद्धि
बालों को जल्दी बढ़ने में मदद करते हैं। ये बालों के फोलिकल्स को मजबूत बनाते हैं और बालों में कोलेजन के उत्पादन को बनाएं रखता है। इसके अलावा ये बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। इसके लिए आपको विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे नींबू, संतरा और स्ट्रॉबेरी का सेवन करना चाहिए।