Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Orthopedic Aids: गठिया रोगियों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही हैं। गठिया एक बेहद पीड़ादायक बीमारी है। यह बीमारी व्यक्ति के संपूर्ण दिनचर्या को प्रभावित कर देती है। गठिया रोगियों को अपने खान-पान और जीवनशैली को सही रखना जरूरी होता है। अन्यथा, उनकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। लेकिन, सिर्फ सही जीवनशैली ही काफी नहीं है। गठिया रोगियों को अपने दर्द और अकड़न को कम करने के लिए कुछ ऑर्थोपेडिक सपोर्ट का सहारा लेना भी जरूरी होता है। इसलिए अगर आप गठिया रोगी हैं और आपको ज्यादा दर्द रहता है, तो आप कुछ उपकरणों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, डॉ. अभिषेक सैमुअल, MS Ortho –एडवाइजर, ऑर्थोपेडिक एवं मोबिलिटी एड्स डिवीजन, लीफोर्ड हेल्थकेयर लिमिटेड से जानते हैं कुछ ऑर्थोपेडिक सपोर्ट के बारे में-
अगर आपको गठिया रोग है या कमर में दर्द रहता है, तो लम्बोसैक्रल बेल्ट का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित होता है। इस बेल्ट को लगाने से गठिया रोगियों को दर्द में काफी आराम मिलता है। हालांकि, लम्बोसैक्रल बेल्ट से गठिया रोग का इलाज नहीं होता है। लेकिन, अगर नियमित रूप से इस बेल्ट को लगाया जाए तो इससे लम्बर रीढ़ और पेल्विस एरिया को सपोर्ट मिलता है। अगर आप हल्की एक्सरसाइज करते हैं, तो भी इस बेल्ट को लगा सकते हैं।
गठिया रोगियों को लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने से दर्द और असुविधा होती है। अगर आप वर्किंग हैं और आपको गठिया है तो एर्गोनॉमिक्स कुर्सी का ही यूज करें। इससे कमर पर सपोर्ट बना रहता है और दर्द से भी राहत मिलती है। इस कुर्सी में काम करने से आपको ज्यादा थकान भी नहीं होगी और तनाव कम होगा।
गठिया रोगियों के लिए पॉश्चर करेक्टर का यूज करना भी सही रहता है। यह शारीरिक मुद्रा को सही बनाए रखने में मदद करता है। घर के काम करते समय आप पॉश्चर करेक्टर का यूज कर सकते हैं। इससे ज्वाइंट्स को सपोर्ट मिलेगा और दर्द में भी आराम मिलेगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।