
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
बारिश के मौसम में जोड़ों का दर्द होना आम बात है।
बरसात का मौसम आते ही मौसम सुहाना हो जाता है। तपती गर्मी से राहत मिलती है, चारों ओर हरियाली छा जाती है और तापमान भी कम हो जाता है। लेकिन जहां एक ओर यह मौसम लोगों को सुकून देता है, वहीं दूसरी ओर कई लोगों के लिए परेशानी भी लेकर आता है। खासकर वे लोग जो गठिया (Arthritis), ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis), रूमेटाइड आर्थराइटिस, कमर दर्द या किसी पुरानी हड्डी और जोड़ की चोट से जूझ रहे हैं, उनके लिए बारिश मौसम में कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। बारिश का मौसम शुरू होते ही मैंने अपने आसपास कई लोगों को कहते सुना है कि उन्हें घुटनों के दर्द की परेशानी हो रही है।
सुबह उठ रहे हैं तो जोड़ों में अकड़न लगती है या पहले से ज्यादा चलने-फिरने में तकलीफ होने लगती है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें बारिश के मौसम में जोड़ों का दर्द होने लगता है तो हम आपको बताने जा रहे हैं इस स्थिति में क्या करें और किन बातों से बचें।
आस्था हॉस्पिटल, नई दिल्ली के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. दीपक कुमार बताते हैं कि बारिश सीधे तौर पर हड्डियों या जोड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाती, लेकिन मौसम में होने वाले बदलाव शरीर जो रिएक्शन देता हैं, उससे जोड़ों और हड्डियों पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि इस मौसम में कई लोगों को दर्द और अकड़न पहले की तुलना में ज्यादा महसूस होती है।
बारिश का प्रभाव शरीर पर ज्यादा पड़ता है।
डॉ. दीपक कुमार कहते हैं- बारिश के दौरान हवा में नमी बढ़ जाती है और तापमान कम हो जाता है। साथ ही वायुमंडलीय दबाव भी शरीर पर पहले की तुलना में ज्यादा पड़ता है। यह दवाब हड्डियों और जोड़ों पर एक तरह से बोझ डालता है। इसका नतीजा यह होता है कि जिन लोगों के जोड़ों में पहले से सूजन या घिसाव होता है, उनमें यह बदलाव दर्द को अधिक महसूस करा सकता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी बताती है कि बारिश के मौसम में होने वाले जोड़ों के दर्द को लेकर कई प्रकार के तथ्य सामने आए हैं। रिसर्च बताती हैं कि गठिया और पुराने जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों में बरसात के दौरान परेशानियां ज्यादा बढ़ने लगती हैं।
हालांकि बारिश का असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता, लेकिन कुछ लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
डॉक्टर बताते हैं कि इन लोगों में मौसम बदलने के साथ दर्द और जकड़न बढ़ने की संभावना अधिक रहती है।
जोड़ों के दर्द से बचने के लिए एक ही पोजीशन में लंबे समय तक बैठने से बचें।
बरसात के मौसम में कुछ छोटी-छोटी गलतियां दर्द को और बढ़ा सकती हैं। इसमें मुख्य रूप से शामिल है-
बारिश का मौसम जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है, लेकिन थोड़ी सावधानी और सही जीवनशैली अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। डॉ. दीपक कुमार का कहना है कि जोड़ों का दर्द बढ़ने पर घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए। यदि दर्द लगातार बना रहे या सामान्य से अधिक बढ़ जाए तो स्वयं इलाज करने के बजाय ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ से सलाह लेना चाहिए।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। बारिश के मौसम में अगर आपको भी जोड़ों के दर्द की परेशानी हो रही है तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। जोड़ों के दर्द में किसी प्रकार की दवा लेने से पहले डॉक्टर से बात जरूर करें।