
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 2, 2026 2:14 PM IST
Medically Verified By: Dr. Himika Chawla
Why is Thyroid Disease Increasing Among Working Women: भारत में थायराइड की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में थायराइड की परेशानी ज्यादा देखी जाती है। लेकिन पिछले 1 दशक में वर्किंग महिलाओं में थायराइड के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।
नई दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल के एंडोक्रिनोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट डॉ. हिमिका चावला का कहना है कि वर्किंग महिलाओं में थायराइड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण तनाव है। ऑफिस की डेडलाइन, टारगेट्स, नौकरी की अनिश्चितता और घर की जिम्मेदारियों के बीच महिलाएं अक्सर संतुलन नहीं बना पाती हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव बढ़ता है। लगातार तनाव में रहने की वजह से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ता है और थायराइड हार्मोन के स्राव पर असर पड़ता है।
वर्किंग महिलाओं में थायराइड बढ़ने के कारण
थायराइड के लक्षण शुरुआत में हल्के होते हैं, इसलिए महिलाएं अक्सर इन्हें नजरअंदाज कर देती हैं। वर्किंग महिलाओं में थायराइड के आम लक्षण हैंः
डॉ. मिहिका चावला का कहना है कि वर्किंग महिलाओं में थायराइड की परेशानी कम हो, इसके लिए मानसिक तनाव को कंट्रोल करने की जरूरत है। तनाव को कम करने के लिए रोजाना 10 से 15 मिनट ध्यान या योग करें। वर्क लाइफ को बैलेंस बनाना सीखें
संतुलित खानपान से थायराइड से बचाव हो सकता है। थायराइड से बचने के लिए खाने में आयोडीन युक्त नमक, हरी सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स, दालें और साबुत अनाज को शामिल करें। जहां तक संभव हो जंक फूड और चीनी से दूरी बनाकर रखें।
वर्किंग महिलाएं थायराइड से बचाव करने के लिए ध्यान दें कि काम, घर की जिम्मेदारियों के साथ खुद पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसलिए रोजाना 30 मिनट खुद के लिए निकालें। इन 30 मिनटों में योगासन जैसे सर्वांगासन, भुजंगासन
स्ट्रेचिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें। एक्टिव लाइफस्टाइल से मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है। इससे थायराइड से बचाव करने में मदद मिलती है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।