Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Heavy Chest Ke Liye Upay: दिल्ली का पॉल्यूशन इतना बढ़ गया है कि लोग शहर से बाहर जाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जो नहीं जा पा रहे वह अलग-अलग शारीरिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सबसे मुख्य समस्या है छाती में भारीपन महसूस होना और दर्द होना। एक दो नहीं बल्कि कई लोग इस समस्या से परेशान हैं। ऐसा क्यों हो रहा है? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने आकाश हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट और रेस्पिरेटरी और स्लीप मेडिसिन डिपार्टमेंट के एचओडी डॉक्टर अक्षय बधुराज से बात की।
डॉक्टर ने कहा कि 'आज के समय में वायु प्रदूषण(Air Pollution) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। हवा में मौजूद जहरीले कण जब हम सांस के जरिए अंदर लेते हैं तो इसका सीधा असर हमारे फेफड़ों और छाती पर पड़ता है। यही कारण है कि कई लोगों को सीने में भारीपन, जकड़न और दर्द महसूस होने लगता है।' इसके अलावा डॉक्टर ने ऐसा होने के कारण और ठीक करने के उपायों के बारे में बताया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
डॉक्टर ने बताया कि 'प्रदूषण में मौजूद सूक्ष्म कण फेफड़ों में सूजन पैदा करते हैं, जिससे सांस की नलियां सिकुड़ जाती हैं और सीने में भारीपन महसूस होता है।' पॉल्युशन में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे बारीक कण नाक और गले को पार कर सीधे फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं। ये कण कई तरह से प्रभावित करते हैं जैसे-
डॉक्टर के अनुसार 'सीने का भारीपन अक्सर फेफड़ों की सूजन और ऑक्सीजन की कमी का शुरुआती संकेत होता है। यह हृदय की बीमारी का भी संकेत हो सकता है।'
लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने से फेफड़ों की अंदरूनी परत (Alveoli) को नुकसान पहुंचाता है। इससे कई लक्षण दिखते हैं जैसे-
दर्द इसलिए होता है क्योंकि सूजन के कारणफेफड़ों के आसपास की नसें और मांसपेशियां दबाव में आ जाती हैं। डॉक्टर बताते हैं कि 'जब फेफड़ों में सूजन बढ़ती है, तो शरीर दर्द के ज़रिए हमें चेतावनी देता है कि वातावरण और आदतें बदलना जरूरी है।'
अगर समस्या का कारण पॉल्युशन है, तो ये उपाय मदद कर सकते हैं-
डॉक्टर कहते हैं कि ‘साफ हवा, नियमित सांस की एक्सरसाइजऔर सही जीवन शैली से सीने के भारीपन में काफी राहत मिलती है।’
पहले जानें सीने में दर्द होने के कारण-
डॉक्टर अक्षय का कहना है कि 'सीने का दर्द हर बार दिल से जुड़ा नहीं होता, लेकिन बिना जांच के इसे नजरअंदाज करना भी खतरनाक हो सकता है।'
पॉल्यूशन की वजह से होने वाला सीने का भारीपन और दर्द शरीर का एक चेतावनी संकेत है। समय रहते सावधानी, सही दिनचर्या और डॉक्टर की सलाह से इस समस्या को गंभीर होने से रोका जा सकता है। अगर लक्षण बढ़ें या सांस लेने में परेशानी हो, तो तुरंत मेडिकल सलाह लेना जरूरी है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
जी हां। खराब वायु गुणवत्ता के संपर्क में आने से धमनियों में ऐंठन हो सकती है, प्रदूषण और रक्तचाप बढ़ सकता है, और सीने में दर्द या यहां तक कि दिल का दौरा भी पड़ सकता है।
हां, इसके अलावा उच्च रक्तचाप, हृदय की लय में परिवर्तन, रक्त के थक्के जमने संबंधी विकार, कोरोनरी धमनी रोग और स्ट्रोक शामिल हैं।
वायु प्रदूषण के कारण होने वाली सबसे आम बीमारियों में अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी बीमारियाँ, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), हृदय संबंधी विकार जैसे दिल का दौरा और स्ट्रोक, फेफड़ों का कैंसर और तंत्रिका संबंधी स्थितियाँ शामिल हैं।
लंग कैंसर मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है: नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर (NSCLC) और स्मॉल सेल लंग कैंसर (SCLC)।