
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : May 4, 2026 10:01 AM IST
Image credits by: Knee Cracking Sound
Knee Cracking Sound : घुटनों से कट-कट, पॉप या क्रैक जैसी आवाज आना आज के समय में काफी आम हो चुका है। कई बार इस तरह की परेशानी होना सामान्य है, लेकिन अगर इसके साथ दर्द, सूजन या चलने-फिरने में दिक्कत हो, तो इसे नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। इस विषय की अधिक जानकारी के लिए हमने यशोदा हॉस्पिटल के क्लिनिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एंड आर्थ्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सुनील डाचेपल्ली से बातचीत की है। आइए डॉक्टर से जानते हैं घुटनों से कट-कट की आवाज क्यों और दर्द की परेशानी क्यों होती है?
डॉ. सुनील का कहना है कि घुटनों से आवाज आने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें जोड़ों में फ्लूइड या एयर बबल्स का टूटना शामिल है। दरअसल, जब आप मूवमेंट करते हैं, तो फ्लूइड या एयर बबल्स फूटते हैं, जिसकी वजह से क्रैकिंग साउंड सुनाई देने लगता है।
इसके अलावा कुछ अन्य कारण हो सकते हैं, जैसे- मेनिस्कस में जलन, टेंडन या लिगामेंट्स में खिंचाव, ऑस्टियोआर्थराइटिस, इत्यादि। ऑस्टियोआर्थराइटिस में घुटने की कार्टिलेज धीरे-धीरे घिसने लगती है, जिससे जोड़ों की मूवमेंट प्रभावित होती है।
अगर घुटनों से आवाज आती है लेकिन दर्द नहीं है, सूजन नहीं है और रोजमर्रा के काम करने में कोई परेशानी नहीं होती है, तो आमतौर पर यह चिंता की बात नहीं होती। कई लोगों में उम्र बढ़ने या लंबे समय तक बैठने के बाद उठते समय ऐसी आवाजें आना सामान्य माना जाता है।
इन लक्षणों में से अगर एक भी लक्षण दिखे, तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा अगर चलते समय घुटना अचानक जवाब देने लगे या मुड़ जाए, तो यह किसी अंदरूनी चोट या कमजोरी का संकेत हो सकता है।
डॉक्टर कहते हैं कि घुटना मुड़ने, गिरने या अचानक चोट लगने के बाद घुटने से पॉप की आवाज आई हो और उसके बाद दर्द शुरू हो गया हो, तो यह मेनिस्कस या लिगामेंट इंजरी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में खुद से इलाज करने के बजाय डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
डॉक्टर कहते हैं कि कुछ आदतें घुटनों पर लगातार दबाव डालती हैं, जिससे परेशानी बढ़ सकती है, जैसे-
घुटनों को स्वस्थ रखने के लिए लो-इम्पैक्ट एक्सरसाइज सबसे बेहतर मानी जाती हैं, जैसे-
इसके साथ ही सपोर्टिव फुटवियर पहनें और शुरुआत में घुटनों को ज्यादा मोड़ने वाली एक्टिविटी से बचें।
अगर घुटनों में दर्द 2 से 3 सप्ताह से ज्यादा बना रहे। दर्द बढ़ता जाए या रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा आने लगे, तो ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट या फिजियोथेरेपिस्ट से जांच जरूर कराएं। समय रहते सही इलाज करने से घुटनों की बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।
Disclaimer : घुटनों से आवाज आना हमेशा बीमारी का संकेत नहीं होता, लेकिन अगर इसके साथ दर्द और दूसरे लक्षण भी जुड़ जाएं तो यह शरीर का संकेत हो सकता है कि अब ध्यान देने की जरूरत है। घुटनों की सेहत बनाए रखने के लिए सही एक्सरसाइज, संतुलित वजन और अच्छी लाइफस्टाइल बेहद जरूरी है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.