क्या आपके दोनों ब्रेस्ट का साइज अलग-अलग है? जानें इसके कारण और कितना होना चाहिए ब्रेस्ट का नॉर्मल साइज

One Breast Larger Than the other: कई महिलाओं में स्तनों का साइज अलग-अलग हो सकता है। कुछ मामलों में यह नॉर्मल हो सकता है। लेकिन, कुछ मामलों में यह किसी कारण की वजह से हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : March 28, 2025 11:25 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Gunjan Malhotra

Why is One Breast Bigger Than Other: बड़े और सुडौल ब्रेस्ट महिलाओं को अट्रैक्टिव लुक देते हैं। कुछ महिलाओं के स्तनों का आकार उनके शरीर के अनुसार परफेक्ट होता है। लेकिन, कुछ महिलाओं का ब्रेस्ट साइज बड़ा या छोटा होता है। इतना ही नहीं, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिनमें दोनों स्तनों का आकार अलग-अलग होता है। यानी एक स्तन आकार में बड़ा और एक स्तन छोटा होता है। हालांकि, स्तनों का अलग-अलग आकार बिल्कुल सामान्य है। समय के साथ स्तनों का आकार एक समान हो जाता है। इन्हें ठीक करने के लिए किसी उपचार या सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन, जब स्तनों के आकार में ज्यादा अंतर होता है, तो महिलाएं परफेक्ट शेप के लिए सर्जरी का सहारा ले सकती हैं। क्या स्तनों के आकार में अंतर होना सामान्य है? दोनों ब्रेस्ट का साइज अलग-अलग क्यों होता है? आइए, इन सवालों के जबाव जानते हैं GYNAIKA (Women Wellness Centre) की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन मल्होत्रा से-

क्या दोनों ब्रेस्ट का साइज अलग-अलग होना नॉर्मल है?- Is It Normal to Have Different Breast Size

डॉ. गुंजन मल्होत्रा बताती हैं, “दोनों स्तनों का आकार (Breast Size) अलग-अलग होना काफी नॉर्मल है। ब्रेस्ट साइज का थोड़ा-सा अलग होना सामान्य है। लेकिन, अगर स्तनों के आकार में ज्यादा अंतर है, तो एक बार एक्सपर्ट से जरूर मिलें। ब्रेस्ट के अलग-अलग साइज को अनदेखा न करें।”

दोनों ब्रेस्ट का साइज अलग-अलग क्यों होता है?

  1. जेनेटिक: अगर आपके ब्रेस्ट का साइज अलग-अलग है, तो यह जेनेटिक हो सकता है। माता-पिता के जीन स्तनों के आकार को प्रभावित कर सकते हैं।
  2. स्तनपान: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं के स्तनों के आकार में अंतर नजर आ सकता है। दरअसल, एक स्तन दूसरे स्तन की तुलना में ज्यादा दूध का उत्पादन करता है, जिससे आकार में अंतर दिख सकता है।
  3. हार्मोनल बदलाव: एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन जैसे हार्मोन के स्तर में बदलाव से भी ब्रेस्ट साइज में अंतर नजर आ सकता है।
  4. स्तन कैंसर: ब्रेस्ट कैंसर की वजह से भी स्तनों के आकार में अंतर नजर आता है। हालांकि, यह स्थिति बेहद दुर्लभ है।

ब्रेस्ट का नॉर्मल साइज कितना होना चाहिए?

ब्रेस्ट का कोई नॉर्मल साइज नहीं होता है। हर महिला के स्तनों का आकार अलग-अलग होता है। इसलिए ब्रेस्ट के नॉर्मल साइज पर कुछ भी कहना सही नहीं है। ब्रेस्ट का साइज बॉडी मास इंडेक्स पर भी निर्भर करता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source