शरीर के लिए क्यों जरूरी है मैग्नीशियम? जानें इस पोषक तत्व की कमी से क्या होता है
शरीर के लिए क्यों जरूरी है मैग्नीशियम? जानें इस पोषक तत्व की कमी से क्या होता है
मैग्नीशियम शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह हड्डियों, मांसपेशियों और नसों के लिए बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं। इसलिए मैग्नीशियम की पूर्ति करना जरूरी है।
Written By:
Anju Rawat
| Updated : July 14, 2026 1:47 PM IST
मैग्नीशियम शरीर के लिए जरूरी मिनरल में से एक है। यह हड्डियों, नसों, मांसपेशियों और दिल के कामकाज के साथ 300 से ज्यादा जरूरी शारीरिक प्रक्रियाओं में अहम भूमिका निभाता है। यह बीपी, शुगर और हार्ट हेल्थ के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह शरीर के कई जरूरी कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है। यह पोषक तत्व कई खाद्य पदार्थों जैसे- कद्दू के बीज, बादाम, काजू, मूंगफली, पालक, सोया प्रोडक्ट्स, एवोकाडो, साबुत अनाज, केला और बीन्स आदि में पाया जाता है। आप इसकी कमी को पूरा करने के लिए इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन, जब शरीर में जरूरत से ज्यादा मैग्नीशियम की कमी हो जाती है तो इस स्थिति में डॉक्टर इसका सप्लीमेंट लेने की सलाह दे सकते हैं। यह सप्लीमेंट क्यों जरूरी है और इसकी कमी से क्या होता है, आइए लेख में जानते हैं-
मैग्नीशियन की कमी भूख को प्रभावित कर सकती है। इससे भूख कम लगना शुरू हो सकता है।
शरीर में मैग्नीशियम की कमी से व्यक्ति को थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। इससे शरीर में ऊर्जा की कमी होने लगती है।
हर वक्त मतली और उल्टी जैसा महसूस होना भी मैग्नीशियम की कमी का लक्षण हो सकता है। हालांकि, यह सिर्फ मैग्नीशियम की कमी से जुड़ा हुआ नहीं है। कई अन्य कारणों से भी उल्टी या जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
मैग्नीशियम, मांसपेशियों और नसों के लिए जरूरी होता है। शरीर में इस पोषक तत्व की कमी से ऐंठन और खिंचाव महसूस हो सकता है।
मैग्नीशियम की कमी से हाथ-पैरों में सुन्नपन और झुनझुनी महसूस हो सकती है। अगर ये संकेत नजर आए, तो मैग्नीशियम की जांच जरूर कराएं।
हार्ट हेल्थ के लिए मैग्नीशियम जरूर होता है। इसकी कमी से दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है।
मैग्नीशियम की रोजाना कितनी जरूरत होती है?
NIH के अनुसार, मैग्नीशियम की जरूरत उम्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
14–18 वर्ष के लड़को को 410mg मैग्नीशियम की जरूरत होती है।
इससे ज्यादा उम्र के पुरुषों को 420mg मैग्नीशियम की जरूरत पड़ सकती है।
वहीं, 14–18 वर्ष की लड़कियों को 360mg मैग्नीशियम की जरूरत पड़ती है।
इससे ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए रोजाना 320mg मैग्नीशियम लेना जरूरी माना जाता है।
प्रेग्नेंट महिलाओं को 350–360mg की जरूरत होती है।
Disclaimer: मैग्नीशियम शरीर के लिए एक बेहद जरूरी मिनरल में से एक है। यह मांसपेशियों, नसों और हड्डियों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आपको लंबे समय से थकान, मांसपेशियों में ऐंठन या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे तो इनकी अनदेखी बिल्कुल न करें। इस स्थिति में एक बार डॉक्टर से मिलकर मैग्नीशियम की जांच कराएं। अपनी बैलेंस्ड डाइट लें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह पर मैग्नीशियम सप्लीमेंट लिया जा सकता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.