पूरी नींद न ले पाने के कारण हार्ट अटैक और डिप्रेशन समेत इन 4 बीमारियों का बढ़ रहा खतरा, कैसे करें बचाव

Why Sleep is Important: स्वस्थ रहने के लिए जिस प्रकार के रेगुलर एक्सरसाइज और बढ़िया खानपान जरूरी है, उसी प्रकार सही और पूरी नींद भी जरूरी है। इस लेख में हम आपके जीवन में नींद के महत्व और कम नींद के नुकसान को समझेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 20, 2026 10:42 AM IST

Lack of Sleep Impact on Health: आजकल के युवाओं ने नींद को बहुत अंडररेटेड बना दिया है और नींद ही वह ऐसी चीज है जिसे वे सबसे कम गंभीरता से लेते हैं। ऐसा नहीं है कि आज के युवा हेल्थ का ध्यान नहीं रखते हैं, वे जिम जाते हैं और डाइट में प्रोटीन जैसी जरूरी पोषक तत्वों का भी बड़ा ध्यान रखते हैं। लेकिन सिर्फ एक बात को पर ध्यान देना भूल जाते हैं, कि जब तक आप अच्छी क्वालिटी की और पूरी नींद नहीं लेंगे तब तक आपकी ये हाई प्रोटीन डाइट और रेगुलर जिम व एक्सरसाइज सब व्यस्त है। नींद को सीरियस न लेने वाली इस पीढ़ी को अब नतीजे भी साफ दिख रहे हैं, कम उम्र में ही क्रोनिक बीमारियों, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी गंभीर व जानलेवा समस्याएं होने लगी हैं। इस लेख में नींद की इंपोर्टेंस को समझने की कोशिश करेंगे और शुरुआत करेंगे कि आखिर नींद की कमी के कारण किन बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है।

नींद की कमी से होने वाली बीमारियां

आप रोजाना 7 घंटे से कम की नींद ले रहे हैं, आपको रात में बार-बार उठना पड़ता है या फिर नींद के दौरान बार-बार करवटें ले रहे हैं ये तीनों संकेत हैं कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है और आप अच्छी नींद नहीं ले पा रहे हैं। इससे कौन सी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है ये भी जान लें -

  • मानसिक बीमारियां - नींद हमारे दिमाग के लिए बहुत जरूरी होती है, क्योंकि दिमाग को भी रेस्ट चाहिए होता है। जब नींद पूरी नहीं होती है, तो दिमाग बीमार पड़ने लगता है जिसके कारण अल्जाइमर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसके साथ-साथ तनाव, चिंता, अवसाद, चिड़चिड़ापन और ध्यान न लगा पाने जैसी बीमारियां होने लगती हैं।
  • क्रोनिक बीमारियां - अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से नींद ठीक से नहीं ले पा रहा है, तो उसके शरीर का सामान्य कार्य प्रणाली प्रभावित हो जाती है, इम्यूनिटी कमजोर पड़ने लगती है, हार्मोन बिगड़ने लगते हैं और इन सभी स्थितियों के कारण डायबिटीज, हाई बीपी, लो बीपी और अन्य कई क्रोनिक बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
  • कार्डियोवैस्कुलर डिजीज - रात को देर तक जागने की आदत या फिर कम नींद लेने की आदत आपके हार्ट के लिए सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है। खासतौर पर जो लोग लंबे समय से कम नींद ले रहे हैं, लिए हार्ट से जुड़ी बीमारियां, स्ट्रोक और अन्य कई कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा बढ़ने लगता है।

शरीर की जरूरत को समझें

जिस प्रकार रेगुलर एक्सरसाइज और सही डाइट आपके शरीर की जरूरत है और आप लगातार उसे मेन्टेन करने की कोशिश कर रहे हैं। उसी प्रकार सही और पूरी नींद भी आपके शरीर के लिए उतनी ही जरूरी है। अगर आप नींद नहीं ले रहे हैं, तो आपकी हेल्थ को अच्छा बनाने के लिए आप जितनी भी मेहनत कर रहे हैं, वह सारी व्यर्थ है। इसलिए इस बात को समझें कि आपके शरीर को पूरी नींद की बहुत जरूरी है और स्लीप क्वालिटी को अच्छा बनाने के लिए आप निम्न तरीके अपना सकते हैं -

  • कमरे के तापमान को सही रखें, जो न ज्यादा गर्म हो और न ही ज्यादा ठंडा
  • रात का खाना 7 बजे से पहले ही खा लें और 10 बजे से पहले अपने बिस्तर पर चले जाएं
  • सोने से कम से कम 2 घंटे पहले कोई भी स्क्रीन न देखें, जैसे मोबाइल फोन, कंप्यूटर या टीवी आदि
  • रात के खाने को हल्का ही रखें, ज्यादा मसालेदार या तला भुना खाना डिनर में न लें
  • शाम को 4 बजे के बाद कोई भी कैफीन ड्रिंक जैसे चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक न लें
  • रात को ज्यादा पानी पिएं ताकि रात के समय बार-बार आपको पेशाब करने के लिए उठना न पड़े
  • रात को सोने और सुबह उठने के समय निश्चित करें, जिससे बॉडी क्लॉक ठीक होगा

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.