अगर पेशाब में ज्यादा झाग बनने लगा है, तो यह किन 3 बीमारियों का संकेत हो सकता है?

Peshab Me Jyada Jhag Aana: पेशाब में झाग बनना कई बार किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसे इग्नोर करना चाहिए और इस लेख में हम आपको इसी बारे में कुछ जानकारी देने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 31, 2026 6:46 PM IST

Foamy Urine Sign of What: क्या आप जानते हैं कि पेशाब आपके शरीर में चल रही गड़बड़ी का संकेत दे सकता है। कई अध्ययन भी इस बात की पूष्टि करते हैं कि पेशाब शरीर के स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण संकेत देता है। लेकिन अक्सर ही आप इसे नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में अगर अचानक पेशाब में ज्यादा झाग दिखने लगे, तो इसे नजरअंदाज करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। झाग वाला या बुलबुलेदार पेशाब अक्सर केवल अस्थायी समस्या नहीं होता, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकते हैं। ऐसे में पेशाब में अगर आपको लगातार झाग दिखाई दे तो यह शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ने या गुर्दों की समस्या का एक संकेत हो सकता है।

1. गुर्दे की समस्या (Kidney Problem)

पेशाब में झाग बनना आम तौर पर प्रोटीन यूरिया का संकेत होता है। विशेषज्ञ इसके बारे में जानकारी देते हुए बताते हैं कि जब गुर्दे ठीक से काम नहीं कर पाते, तो रक्त में मौजूद प्रोटीन पेशाब के साथ बाहर निकलने लगता है। हालांकि शुरुआती दौर में इसके कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखाई देते, लेकिन समय पर इलाज न करने और ध्यान न देने से क्रॉनिक किडनी डिजीज या गुर्दे की कार्यक्षमता में कमी होने लगता है।

2. मूत्र मार्ग में संक्रमण (Urine Infection)

पेशाब में झाग दिखने का एक कारण यूटीआई भी होता है। संक्रमण के कारण पेशाब में झाग दिखने लगता है और बदबू आती है। वहीं इसके अलावा पेशाब करते समय जलन महसूस होना, बार-बार पेशाब आना और कम कम ही पेशाब निकलना साथ ही पेट में दर्द महसूस होना समस्या बनते हैं। ऐसे में यूटीआई की समस्या को समय पर न ठीक करने पर यह गुर्दों तक फैल कर आपकी परेशानी बढ़ा सकती है और गंभीर समस्या पैदा कर सकता है।

3. डायबिटीज (Diabetes)

कभी-कभी पेशाब में झाग बनना उच्च शुगर लेवल या डायबिटीज की ओर भी संकेत करता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर में शुगर की अधिकता के कारण मूत्र अधिक बनने लगता है और फिर उसमें झाग दिखाई देने लगता है। कहते हैं कि यदि इसे समय पर नियंत्रित न किया जाए, तो यह हार्ट डिजीज, किडनी प्रॉब्लम और अन्य स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बनते हैं और आपको बड़ी परेशानी में डालते हैं।

हल्के में न लें ये लक्षण (Do not Ignore these symptoms)

ऐसे में अब जब आपको अपनी पेशाब में झाग दिखाई दे तो इसे आप हल्के में न लें। यह शरीर के स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण संकेत देता है। विशेषज्ञ जानकारी देते हैं कि अगर पेशाब में लगातार झाग दिखाई दे या अन्य लक्षण भी देखने को मिलें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। समय पर जांच और सही इलाज किसी भी गंभीर से गंभीर बीमारी से बचाव कर सकता है। इसके अलावा, पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार खाना और स्वच्छता बनाए रखना भी एक जरूरी कदम है इस परेशानी से बचने का।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source