पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा होती है भूलने की बीमारी, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

Causes of Alzheimer's : अल्जाइमर भूलने की ऐसी बीमारी है, जो पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा होती है। आइए आपको इसके कारण व बचाव के तरीके बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : November 7, 2025 9:31 AM IST

Causes of Alzheimer's in Womens : अल्जाइमर एक ऐसी दिमागी समस्या है, जिसमें व्यक्ति के सोचने-समझने की शक्ति, याददाश्त और चीजों को याद रखने की क्षमता कम होने लगती है। जिन्हें यह प्रॉब्लम होती है, उन्हें चीजों को याद रखने में समस्या होती है और छोटी-छोटी चीजों को भी भूलने लगते हैं। ऐसे में उन्हें रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कत होती है। वैसे तो यह महिलाओं और पुरुष किसी को भी हो सकती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पुरुषों के मुकाबले, महिलाओं को अल्जाइमर होने की ज्यादा आशंका रहती है। इस आर्टिकल में हम आपको महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा अल्जाइमर होने के कारणों के बारे में बताते हैं। फैक्ट्स की मानें, तो अल्जाइमर के टोटल मरीजों में महिलाएं दो-तिहाई होती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

किन कारणों से होता है अल्जाइमर?

बढ़ती उम्र

आमतौर पर महिलाएं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा जीती हैं। ऐसे में बढ़ती और लंबी उम्र में भूलने की बीमारी होने का खतरा महिलाओं को ज्यादा होता है। ऐसे में उम्र का बढ़ना अल्जाइमर का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।

हार्मोनल बदलाव

न सिर्फ उम्र बल्कि महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव भी अल्जाइमर का एक मुख्य कारण है। दरअसल, जिन महिलाओं को मेनोपॉज होने लगता है, तो उनमें एस्ट्रोजन का लेवल कम होने लगता है। इससे महिलाओं के दिमाग पर भी असर पड़ा। दरअसल, जब बॉडी में एस्ट्रोजन कम होने लगता है, तो इससे दिमाग की कोशिकाएं कमजोर होने लगती है, जिससे महिलाओं को भूलने की बीमारी होने लगती है।

मानसिक तनाव

यह तो सभी जानते हैं कि महिलाओं में तनाव और एंजायटीपुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है, जिसका दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में समय के साथ महिलाओं की याददाश्त और याद करने की क्षमता कम होने लगती है। इसके अलावा, जो महिलाएं चीजों को सीखने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाती हैं, उनका "कॉग्निटिव रिजर्व" भी कम रहता है, जिससे अल्जाइमरका खतरा बढ़ जाता है।

अल्जाइमर से राहत के लिए इलाज

वैसे तो अल्जाइमर का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन कुछ दवाओं के जरिए इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, इक नई तरह की थैरेपी (डिजीज मॉडिफाइंग थैरेपी) पर रिसर्च चल रही है। इसमें मोनोक्लोनल एंटीबॉडी जैसी दवाएं शामिल हैं, जो अल्जाइमर के लक्षणों को कम करने में मददगार होती हैं।

अल्जाइमर से राहत पाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव

  • मेनोपॉज होने पर शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिनके साइड इफेक्ट से बचने के लिए डॉक्टर से अवश्य बात करें।
  • रोजाना व्यायाम करें और हेल्दी डाइट लें
  • अपने 'कॉग्निटिव रिजर्व' को बढ़ाने के लिए नी चीजों को सीखना और पढ़ना शुरू करें।
  • जितना हो सके खुश रहने और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

Highlights

  • बढ़ती उम्र के कारण हो सकता है अल्जाइमर
  • अल्जाइमर से बचने के लिए मानसिक तनाव से दूरी बनाकर रखें।
  • खुद को एक्टिव रखने से अल्जाइमर से काफी हद तक बचा जा सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source