Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Why is a PFT necessary before surgery : सर्जरी से पहले डॉक्टर आपसे आपकी अन्य समस्याओं की जानकारी लेते हैं, ताकि सर्जरी के दौरान या फिर सर्जरी के बाद किसी तरह की परेशानी न हो। मुख्य रूप से सर्जरी से पहले, एक एनेस्थेसियोलॉजिस्ट आपका प्री-एनेस्थीसिया चेकअप (PAC) करता है, इसमें कई तरह के सवाल किए जाते हैं। साथ ही आपसे कुछ अलग-अलग टेस्ट कराने के लिए कह सकते हैं। नोएडा की रहने वाली मीना राजपूत का हाल ही में सर्जरी हुआ, इस दौरान उनका जब PAC हुआ, तो डॉक्टर ने उन्हें PFT कराने के लिए कहा। बिना PFT के उन्हें सर्जरी के लिए अप्रूवल नहीं मिल रह था।
"सर्जरी से पहले आखिर मुझे पीएफटी के लिए क्यों कहा गया, क्या मुझे कोई परेशानी हो सकती है?" ऐसा सवाल मीना के मन में उठा, जिसके बारे में उनसे अपने डॉक्टर से बातचीत की। मीना ने अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर किया। साथ ही हमने भी इस विषय की अधिक जानकारी के लिए मुंबई में स्थित नारायणा हेल्थ SRCC चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल की पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजिस्ट, सीनियर कंसल्टेंट, डॉ. इंदु खोसला से बातचीत की। आइए डॉक्टर से जानते हैं सर्जरी से पहले किन स्थितियों में पीएफटी टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है?
डॉक्टर इंदु खोसला का कहना है कि इस जवाब का एक जरूरी हिस्सा फेफड़ों में छिपा होता है। एक पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट, या PFT, डॉक्टरों को यह समझने में मदद करता है कि ऑपरेटिंग रूम में जाने से पहले किसी के फेफड़े कितनी अच्छी तरह काम कर रहे हैं। वहीं, आपके स्वास्थ्य को देखते हुए भी PFT की सलाह दे सकते हैं। मुख्य रूप से अगर आपको पहले से अगर किसी तरह की ब्रिथिंग इशू जैसे- अस्थमा, सीओपीडी या फिर किसी तरह का लंग्स इन्फेक्शन है, तो इस स्थिति में सर्जरी से पहले आपको PFT कराने के लिए कहा जा सकता है। साथ ही पल्मोनोलॉजिस्ट से भी अप्रूवल लेने के लिए बोला जा सकता है।
डॉक्टर कहती हैं कि जब एनेस्थीसिया दिया जाता है, तो शरीर गहराई से आराम करता है। सांस लेना धीमा हो जाता है, और कई मामलों में, जब मरीज सो रहा होता है तो एक मशीन सांस लेने में मदद करती है। जिन लोगों के फेफड़े मजबूत और स्वस्थ होते हैं, उनके लिए यह प्रोसेस आमतौर पर आसान होता है। लेकिन अगर किसी को पहले से ही सांस लेने में दिक्कत है, जैसे- अस्थमा, क्रोनिक ब्रोंकाइटिस, स्मोकिंग से फेफड़ों को नुकसानया उम्र से जुड़ी फेफड़ों की कमजोरी, तो फेफड़ों को ज्यादा सपोर्ट की जरूरत हो सकती है। यहीं पर डॉक्टर सावधान हो जाते हैं और फेफड़ों की हेल्थ की साफ तस्वीर चाहते हैं।
PFT एक आसान सांस लेने का टेस्ट है। मरीजों को एक मशीन में सांस लेने के लिए कहा जाता है, जो मापती है कि फेफड़े कितनी हवा पकड़ सकते हैं और हवा कितनी तेजी से अंदर और बाहर जाती है। बहुत से लोग रोजमर्रा की जिंदगी में पूरी तरह से नॉर्मल महसूस करते हैं, फिर भी यह टेस्ट कभी-कभी सांस लेने में छिपी हुई दिक्कतों का पता लगा सकता है। उदाहरण के लिए, लंबे समय से स्मोकिंग करने वालों को यह टेस्ट करवाने तक फेफड़ों की कैपेसिटी में कमी का पता नहीं चल सकता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।