Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? डॉक्टर से जानें कब करानी चाहिए जांच

Why Heart Disease is Surging : हमारे देश में लगातार हार्ट रोगियों की संख्या बढ़ रही हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं इसके पीछे के कारण और कब कराएं जांच?

दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? डॉक्टर से जानें कब करानी चाहिए जांच
Heart Problems
VerifiedMedically Reviewed By: Dr. Anoop Agrawal

Written by Kishori Mishra |Updated : April 8, 2026 4:20 PM IST

भारत में लगातार हार्ट से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। लगभग हर एक दूसरे दिन किसी न किसी को हार्ट अटैक आने की खबर सामने आ रही हैं। ऐसे में हार्ट संबंधी बीमारी लोगों के सामने काफी चिंता का विषय बन चुका है। डॉक्टर्स कहते हैं कि अब हार्ट की बीमारी सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही है, अब युवाओं को भी हार्ट अटैक या फिर हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 20 वर्ष से कम उम्र के लोग भी हार्ट की बीमारियों से जूझ रहे हैं। हाल में आए Lancet और Indian Council of Medical Research (ICMR) की रिपोर्ट्स के अनुसार, 2015 के बाद से हृदय रोगों से होने वाली मौतों में लगभग 30% की वृद्धि हुई है। शहरी क्षेत्रों में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है, जहां फास्ट-फूड का बढ़ता चलन, वायु प्रदूषण और लंबे समय तक बैठकर काम करने वाली लाइफस्टाइल  प्रमुख कारण बन रहे हैं।

हैदराबाद स्थित यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनूप अग्रवाल का कहना है कि हार्ट अटैक या  फिर हार्ट से जुड़ी समस्याओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति हार्ट डिजीज से अपनी जान गंवा रहा है और अधिकतर मामले 30 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों में सामने आ रहे हैं यानी ये वो समय हैं, जब इंसान काफी ज्यादा प्रोडक्टिव रहता है। ऐसे में आज के समय में हार्ट डिजीज काफी ज्यादा चिंता का विषय बना हुआ है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आखिर क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट डिजीज के मामले-

क्यों बढ़ रही हैं दिल की बीमारियां

दिल की बीमारियां लगातार बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ कारणों के बारे में-

Also Read

More News

मेटाबॉलिक सिंड्रोम - डॉक्टर अनूप का कहना है कि लगभग 40% लोगों में मेटाबॉलिक सिंड्रोम की समस्या पाई जाती है, जिसमें हाई ब्लड शुगर, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड और असामान्य लिपिड स्तर शामिल होते हैं। इन बीमारियों से जूझ रहे लोगों को हार्ट डिजीज का खतरा काफी ज्यादा रहता है। लोगों में बढ़ता मेटाबॉलिक सिंड्रोम हार्ट  डिजीज का कारण बन सकता है।

स्थिर जीवनशैली -  WHO के अनुसार, भारत में 20% से भी कम लोग सप्ताह में 150 मिनट व्यायाम करते हैं, जिसकी वजह से ब्लड वेसेल्स की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। ऐसी स्थिति में हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है। इसलिए लोगों में हार्ट डिजीज की समस्या ज्यादा होने की संभावना बढ़ गई है।

खराब खानपान भी है वजह - मीठे ड्रिंक्स, ट्रांस फैट और जंक फूड का अधिक सेवन करने की वजह से भी हार्ट डिजीज की बीमारियां काफी ज्यादा बढ़ रही हैं। दरअसल, इस तरह के आहार का सेवन करने से शरीर में  ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ाता है, जो हार्ट पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है।

कुछ अन्य जोखिम - इसके अलावा स्लीप एपनिया, वेपिंग  और लंबे समय तक तनाव लेने की वजह से भी हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है। दरअसल, इन कारणों की वजह से कोर्टिसोल बढ़ने लगता  है, जिसकी वजह से दिल की धड़कनें असामान्य होने लगती हैं।

समय पर जांच क्यों है जरूरी है?

दिल की बीमारी अक्सर बिना लक्षण के धीरे-धीरे बढ़ती है, इसलिए समय-समय पर जांच बेहद जरूरी है।

  • 20–30 वर्ष: BMI, बेसलाइन ब्लड प्रेशर और परिवार में इतिहास हो तो फास्टिंग ब्लड शुगर
  • 30–40 वर्ष: HbA1c, ECG, और सालाना लिपिड प्रोफाइल
  • 40 वर्ष से ऊपर या लक्षण होने पर: स्ट्रेस इको, CT एंजियोग्राफी, hs-CRP और होमोसिस्टीन टेस्ट

इन तरीकों से हार्ट को रखें सुरक्षित

1.  डॉक्टर का कहना है कि आप रोजाना एक्टिव रहें, इसके लिए तेज चलना, साइकिल चलाना या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी अपनाएं।

2. संतुलित आहार लें, इसमें आप नट्स, साबुत अनाज और ओमेगा-3 युक्त मछली इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

3. घर पर नियमित मॉनिटरिंग करें। मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की जांच करते रहें।

4. धूम्रपान और शराब से दूरी बनाकर रखें। इस तरह की चीजें हार्ट की परेशानियां बढ़ा सकती हैं।

5. सालाना हार्ट चेकअप कराएं, ताकि हार्ट से जुड़ी जोखिमों का पता पहले चल सके।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Highlights

  • भारत में लगातार हार्ट डिजीज के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
  • गलत खानपान की वजह से हार्ट डिजीज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ गया है।
  • तनाव लेने से भी हार्ट संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।