
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Medically Verified By: Dr Karuna Chaturvedi
monsoon food poisonings (AI generated image)
बारिश का मौसम हर किसी को अच्छा लगता है, छोटे बच्चे हों या बड़े हर कोई इस मौसम को एन्जॉय करता है। खास बात यह है कि बारिश के मौसम में अक्सर हमें कुछ टेस्टी खाने का मन करता है और इसलिए अक्सर मौसम बारिश का होते ही घरों में चाय पकोड़े बनना शुरू हो जाते हैं। वहीं आजकल तो बाहर से मंगवा कर खाने का ट्रेंड भी चल पड़ा है। यही कारण है कि अक्सर बारिश के मौसम में लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगी हैं और खासतौर पर जब से बाहर से खाना ऑर्डर करके खाने का ट्रेंड चला है तब से तो फूड पॉइजनिंग के मामले भी इस मौसम में काफी बढ़ने लगे हैं। बारिश का मौसम शुरु हो चुका है और इसलिए डॉ. करुणा चतुर्वेदी, हेड - क्लिनिकल न्यूट्रिशन, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नोएडा इस दौरान फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं से बचने के लिए कुछ खास खानपान व डाइट से जुड़ी टिप्स बता रही हैं।
एक डायटीशियन होने के नाते, मैं अक्सर देखती हूं कि मानसून गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन यह फूड पॉइजनिंग का खतरा भी काफी बढ़ा देता है। हवा में नमी और दूषित पानी के कारण बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे पेट का इन्फेक्शन, दस्त, उल्टी और बुखार जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए बेहद जरूरी है कि आप अपने खानपान में जरूरी सुधार लाएं।
स्वस्थ रहने के लिए सही और स्वच्छ खानपान होना बहुत जरूरी है और खासतौर पर बारिश के मौसम में स्वच्छता व खानपान से जुड़ी अन्य जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, जो इस प्रकार हैं -
ताजा खाएं: हमेशा ताजा पका हुआ गर्म खाना ही खाएं। बासी, बार-बार गर्म किया हुआ या खुले में रखा खाना बिल्कुल न खाएं, क्योंकि इनमें कीटाणु जल्दी पनपते हैं।
एक हेल्थ एक्सपर्ट के तौर पर मेरी आपको यही सलाह है कि अगर लगातार उल्टी, दस्त, तेज पेट दर्द या डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के लक्षण दिखें, तो खुद दवा लेने के बजाय तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। साफ-सफाई और ताजे भोजन को अपनाकर आप बिना बीमार पड़े मानसून का पूरा आनंद ले सकते हैं।
Dr. Karuna Chaturvedi, Head - Clinical Nutrition, Max Super Speciality Hospital, Noida
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल मानसून में होने वाली फूड पॉइजनिंग से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी देना है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।