घर पर मेडिकल बॉक्स होना क्यों जरूरी है? जानिए First-Ad Kit में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए

हर घर में एक अपडेट मेडिकल बॉक्स होना जरूरी है, क्योंकि सही समय पर दिया गया फर्स्ट एड जान बचा सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं मेडिकल बॉक्स में क्या-क्या होना चाहिए (Medical Box Main Kya Kya Hona Chaiye)।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : January 27, 2026 11:33 AM IST

why first aid box is important for every house : रोजमर्रा के जीवन में छोटी- मोटी चोट, बीमारियां, बुखार, सर्दी, खांसी,  जुकाम, खाना पकाते समय हाथ में कट लग जाना और पेट दर्द की समस्या होना आम बात मानी जाती है। ऐसी छोटी-छोटी परेशानियों में तुरंत मेडिकल स्टोर या डॉक्टर के पास न जाना पड़े, इसलिए हर घर में एक मेडिकल बॉक्स (Medical Box / First Aid Kit) होना बहुत जरूरी है।

आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं घर में मेडिकल बॉक्स होने के क्या-क्या फायदे हैं (Ghar Par Medical Bod Kyu Hona Chaiye) और घर के मेडिकल बॉक्स में क्या-क्या होना जरूरी है।

मेडिकल बॉक्स क्या होता है?- What is Medical Box?

आसान भाषा में कहें तो मेडिकल बॉक्स एक ऐसा बॉक्स, बैग या डिब्बा होता है, जिसमें रोजमर्रा की बीमारियों और छोटी-मोटी चोटों के इलाज के लिए जरूरी दवाइयां और मेडिकल सामान रखा जाता है। यह हर घर, ऑफिस, स्कूल, फैक्ट्री और वाहन में होना चाहिए।

घर पर मेडिकल बॉक्स रखने के फायदे

  1. इमरजेंसी में इलाज - जब अचानक चोट, जलन, कट, गिरना या खून बहने जैसी समस्या होती है, तो तुरंत इलाज जरूरी होता है। मेडिकल बॉक्स से आप बिना देर किए फर्स्ट एड दे सकते हैं।
  2. टाइम की बचत - हर बार दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर जाना संभव नहीं होता है। बारिश, आधी रात को जब आपको दवा या किसी पट्टी की जरूरत हो तो मेडिकल बॉक्स आपकी मदद करता है। इससे आपके टाइम की बचत होती है।
  3. घर के बुजुर्गों के लिए जरूरी- बुजुर्गों को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, जोड़ों का दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। उनकी नियमित दवाइयां मेडिकल बॉक्स में होना जरूरी है।
  4. इंफेक्शन से बचाव- कई बार चाकू से सब्जी काटते समय लगने वाले कट, बच्चे खेलते समय गिर जाते हैं, चोट लग जाती है, ऐसे में तुरंत इलाज न किया जाए तो इंफेक्शन का खतरा कई गुणा ज्यादा होता है। ऐसे में मेडिकल बॉक्स घर में हो तो चोट या कट से लगने वाले इंफेक्शन को रोका जा सकता है।
  5. पैसों को सेविंग- छोटी समस्या के लिए बार-बार डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे पैसे की बचत होती है।

मेडिकल बॉक्स में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए?- Essential Items in Medical Box

एक अच्छा मेडिकल बॉक्स पूरी तरह से व्यवस्थित और उपयोगी होना चाहिए। तो चलिए आइए जानते हैं घर के मेडिकल बॉक्स में कौन-कौन सी चीजें होना जरूरी है।

  1. कॉटन और गॉज पैड- किसी प्रकार के घाव साफ करने और खून रोकने के लिए रखें।
  2. बैंडेज और पट्टियां- रोल बैंडेज, क्रेप बैंडेज और चिपकाने वाली पट्टियों का मेडिकल बॉक्स में होना जरूरी होता है।
  3. कैंची और पिन सेट- मेडिकल बॉक्स में हमेशा एक कैंची जरूर होनी चाहिए। कभी भी किचन, शेविंग किट में यूज होने वाली कैंची का इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी के दौरान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा पिन सेट का मेडिकल बॉक्स में होना जरूरी है। पिन सेट कांटा या कांच निकालने के काम आता है।
  4. एंटीसेप्टिक और घाव की दवाइयां- डिटॉल,सेवलॉन, एंटीसेप्टिक क्रीम और एंटीबायोटिक ऑइंटमेंट को मेडिकल बॉक्स में रखना चाहिए। इस प्रकार की दवाओं का इस्तेमाल घाव को साफ रखने और संक्रमण रोकने में किया जाता है।
  5. बुखार और दर्द की दवाएं- मेडिकल बॉक्स में नॉर्मल इस्तेमाल करने वाली बुखार, सिरदर्द, पेट दर्द की दवाएं होना भी बहुत जरूरी है। बुखार और दर्द की दवाओं को मेडिकल बॉक्स में रखते समय इस बारे में एक बार अपने डॉक्टर से बात करें।
  6. सर्दी-खांसी की दवाएं- कफ सिरप, एलर्जी की गोली, नाक की ड्रॉप और गले की गोली सर्दियों और मौसम बदलने पर ये बहुत काम आती हैं। इसलिए मेडिकल बॉक्स में इन्हें जरूर रखें।
  7. पेट की दवाएं- तेल-मसाले वाला खाना खाने के बाद पेट का भारी होना, पेट में दर्द होना कौन सी दवाएं जरूरी होती हैं, उनकी लिस्ट डॉक्टर से लेकर उसे मेडिकल बॉक्स में रखें।
  8. त्वचा से जुड़ी क्रीम- बर्न क्रीम, एंटी फंगल क्रीम, रैश क्रीम और मॉइस्चराइजर का भी मेडिकल बॉक्स में होना सही रहता है।

मेडिकल बॉक्स में रखे जाने वाले डिवाइस

दवाओं के अलावा मेडिकल बॉक्स में कुछ डिवाइस को भी रखना जरूरी माना जाता है। ये डिवाइस जरूरत पड़ने पर आपके बहुत काम आते हैं। आइए आगे जानते हैं इनके बारे में-

  1. थर्मामीटर- मरीज का बुखार मापने के लिए थर्मामीटर जरूरी है।
  2. ब्लड प्रेशर मशीन
  3. ग्लूकोमीटर- शुगर जांच के लिए  (जिनके घरों में डायबिटीज के मरीज हैं उनके लिए जरूरी)
  4. नेबुलाइजर- सर्दी, जुकाम पर काम आता है।

निष्कर्ष

हर घर में एक अपडेट मेडिकल बॉक्स होना जरूरी है, क्योंकि सही समय पर दिया गया फर्स्ट एड जान बचा सकता है। अगर आपके घर में अभी तक मेडिकल बॉक्स नहीं है, तो आज ही इसे तैयार करें और अपने परिवार की सेहत की जिम्मेदारी लें।

Highlights

  • मेडिकल बॉक्स हर घर में होना बहुत जरूरी है।
  • मेडिकल बॉक्स में पेन किलर्स और डिवाइस होना चाहिए।
  • मेडिकल बॉक्स में डॉक्टर की सलाह पर दवाएं रखें।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source