पात्रता होने के बावजूद लोग नहीं बनवा पा रहे अपना Ayushman Card, क्यों? सिस्टम की खामियां हैं या जानकारी का अभाव?

जानकारी का अभाव इसका एक बड़ा कारण हो सकता है, लेकिन यह एकमात्र वजह नहीं है। कई मामलों में तकनीकी चैलेंज, डेटा-लॉग टूल्स और सिस्टम की कमियां भी, आयुष्मान कार्ड न बनने के लिए पीछे जिम्मेदार होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : January 24, 2026 2:06 PM IST

आप गरीब और पिछड़े परिवार से हैं, लेकिन अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं? सवाल है- क्या आपको इसके बारे में जानकारी कम है या सिस्टम में खामियों की वजह से आप आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं?

सरकार गरीब, पिछड़े और वंचित परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कई योजनाएं चला रही है। इसमें शिक्षा और स्वास्थ्य को सबसे जयादा प्राथमिकता दी गई है, ताकि कोई भी नागरिक पैसों की कमी की वजह से इलाज और शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसी सोच के तहत केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना (PM-JAY) की शुरुआत की। इस योजना का उद्देश्य देश के गरीब, पिछड़े और वंचित परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त या कैशलेस इलाज प्रदान करना है। इस योजना के तहत Ayushman Card बनाया जाता है। इसके बाद लाभार्थी सरकारी और पैनल्ड निजी अस्पतालों में मुफ्त में इलाज करा सकते हैं। हालांकि, हकीकत यह है कि देश के कई हिस्सों में आज भी लाखों लोग पात्रता होने के बावजूद अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा पाए हैं। इसके पीछे जानकारी का अभाव और सिस्टम की खामियां या तकनीकी दिक्कतें जैसे कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

documnets for ayushman card

जागरूकता की कमी

आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं और इसके तहत 5 लाख तक का मुक्त इलाज होता है, इसके बारे में ज्यादातर भारतीयों को जानकारी है। लेकिन, कई लोग इस कार्ड को कैसे बनाते हैं, इस कार्ड को बनाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए, इसके बारे में जागरूक नहीं है। खासकर, ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में लोगों तक योजनाओं की पूरी जानकारी पहुंच ही नहीं पाती है। कई लोग जानते ही नहीं है कि वे आयुष्मान कार्ड के पात्र हैं और वे इससे मिले वाले लाभ पा सकते हैं। कई लोगों को यह पता नहीं होता है कि कार्ड कैसे बनता है, कहां आवेदन करना होता है या फिर इस कार्ड को बनाने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है।

कागजपत्री में गलतियां

सिर्फ जानकारी के अभाव से ही नहीं, कई बार कागजपत्री में गलतियों की वजह से आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाता है। कई बार दस्तावेजों में नाम अलग-अलग हो जाता है, अकाउंड डिटेल्ट में कोई गलती निकल जाती है, इन स्थिति में आवेदन रिजेक्ट हो जाता है और लाभार्थी, समझ ही नहीं पाते हैं कि उनका कार्ड क्यों नहीं बन पा रहा है। गलत दस्तावेज की वजह से आवेदन रद्द हो जाता है। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का लिंक न होना, ई-केवाईसी न होना आदि कारणों से भी आपकी एप्लिकेशन रिजेक्ट हो सकती है।

ayushman card eligible

क्या सिस्टम की कमियां भी हैं?

जी बिल्कुल, पात्रता होने के बाद भी अगर आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है, तो इसके लिए सिस्टम की कमियां भी काफी हद तक जिम्मेदार हो सकती हैं।

  • कई बार लिस्ट में नाम चयन प्रक्रिया में गड़बड़ियां हो जाती हैं।
  • ई-केवाईसी कराते समय तकनीकी अड़चनें आ जाती हैं।
  • कई बार सिस्टम या तकनीकी खराबी की वजह से आधार और मोबाइल नंबर को लिंक करने में मुश्किल होती है।

ayushman card

अस्पतालों में कार्ड स्वीकार न होना

कई बार लोगों के पास आयुष्मान कार्ड होता है, लेकिन अस्पताल कार्ड को स्वीकार नहीं करते हैं। इस स्थिति में वे कार्ड का लाभ प्रदान नहीं कर पाते हैं। कई प्राइवेट अस्पताल कार्ड स्वीकार नहीं करते हैं, क्योंकि इसमें भुगतान देर से होता है।

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

  1. ऐसे परिवार, जिनमें 16 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के बीच कोई भी वयस्क सदस्य नहीं है।
  2. महिला प्रधान परिवार, जिनमें 16 से 59 वर्ष के बीच का कोई वयस्क पुरुष सदस्य नहीं है।
  3. ऐसे परिवार जो एक कमरे वाले घर में रहते हैं, जिसकी दीवारें और छत कच्ची हैं।
  4. अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के परिवार।
  5. ऐसे परिवार जिनमें विकलांग सदस्य हैं और घर में कोई कमाने वाला नहीं है।
  6. भूमिहीन परिवार, दिहाड़ी मजदूरी और भिक्षा पर निर्भर निराश्रित परिवार।
  7. बंधुआ मजदूरी करने वाले परिवार।

ayushman card process

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका- Online

  • beneficiary.nha.gov.in या आयुष्मान ऐप पर जाएं।
  • मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद, कैप्चा भरकर OTP जनरेट करें और सत्यापित करें।
  • पूरा विवरण भरें। इसमें अपना नाम, राज्य, जिला और अन्य जानकारी भरें।
  • आधार नंबर डालकर OTP से सत्यापित करें और परिवार के सदस्यों की सूची देखें।
  • कार्ड डाउनलोड करें।

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका- Offline

  • सबसे पहले आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या सरकारी असप्ताल में जाएं।
  • वहां सारे जरूरी दस्तावेज जमा करें। ऑपरेटर को अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर दें।
  • ऑपरेटर पीएम-जय (PM-JAY) पोर्टल पर परिवार के विवरण की जांच करके आपके पात्रता का सत्यापन करेगा।
  • KYC प्रक्रिया पूरी करें। बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान) या आधार ओटीपी (OTP) के जरिए अपनी पहचान सत्यापित कराएं।
  • ऑपरेटर आवेदन जमा कर देगा और आपको एक Reference Number मिल जाएगा।
  • आप इसका प्रिंट निकाल लें और आप कुछ दिन बाद उसी केंद्र से अपना आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

इसलिए अगर आप भी इसके पात्र हैं, तो आज ही ऑनलाइन या ऑफलाइन आयुष्मान कार्ड बनवाएं और इसका लाभ प्राप्त करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source