क्यों हकलाता है आपका बच्चा? जानें इसके लक्षण और घरेलू उपचार

माता-पिता बच्चों की हकलाने की समस्या को छुड़ाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन यह समस्या छूट नहीं पाती है, तो आगे चलकर वे दूसरों के सामने मजाक का कारण बन जाती है। आज हम आपको हकलाने की समस्या से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। चलिए इससे पहले जानते हैं हकलाने के शुरुआती लक्षण (Stuttering Symptoms) क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 25, 2020 6:16 PM IST

How to Stop Stuttering : अक्सर बच्चों को हकलाते या फिर अटकते हुए बोलते देखा गया है। बच्चों का ऐसा करने बहुत ही आम है, लेकिन कभी-कभी ये आदत बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। बच्चों की यह समस्या बढ़ने पर यह एक बीमारी का रूप धारण कर लेती है। माता-पिता बच्चों की इस समस्या को छुड़ाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं, लेकिन यह समस्या छूट नहीं पाती है, तो आगे चलकर वे दूसरों के सामने मजाक का कारण बन जाती है। आज हम आपको हकलाने की समस्या से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। चलिए इससे पहले जानते हैं हकलाने के शुरुआती लक्षण (Stuttering Symptoms) क्या हैं?

हकलाने के शुरुआती लक्षण

अगर आपका बच्चा हकलाता है, तो शुरुआत में ही इसके लक्षणों को समझने की कोशिस करें। इससे आप समय पर इसका इलाज कर सकेंगे। अगर शुरुआत में आपका बच्चा किसी शब्द या फिर वाक्य को बोलने में अटकता है या फिर उसे उस शब्द को बोलने में दिक्कत या फिर हिचकिचाहट होती है या फिर वह उस शब्द को तेजी से बोलने की कोशिश करता है, तो समझ जाएं कि आपका बच्चा हकलाने के शुरुआती स्टेज पर है। हकलाने की स्थिति में बोलते समय आपका बच्चा तेजी से आंखें बंद करता है या फिर अपने पैरों को जमीन पर थपथपाता है और जबड़ों को (How to Stop Stuttering) हिलाता है। चलिए जानते हैं इससे निजात पाने के घरेलू उपाय क्या हैं?

बच्चे को दिलाएं स्पीच थैरेपी

हकलाने की समस्या को स्पीच थैरेपी के जरिए ठीक किया जा सकता है। इसके साथ ही इससे संबंधित योग और दवाएं भी इस समस्या से निजात दिला सकती हैं। स्पीच थैरेपी देने के लिए बच्चे को उसी शब्दों या फिर अक्षरों को दोहराने के लिए कहें। यह अभ्यास उन्हें लगातार कराएं।

गुनगुने पानी से नहलाएं

अगर आपका बच्चा हकलाने की समस्या से ग्रसित है, तो ब्राह्मी के तेल से करीब 30 से 40 मिनट कर उनके सिर की मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से सिर से नहाने के लिए कहें। ऐसा करने से उनमें स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही हकलाने और अटकने की समस्या भी दूर होती है।

आंवला खिलाएं

अगर आपका बच्चा हकलाता है, तो उसे नियमित रूप से आंवले का सेवन कराएं। इसके अलावा आप अपने बच्चे को सुबह-शाम एक चम्मच सूखे आंवले के पाउडर का सेवन करा सकती हैं। इसमें आप 1 चम्मच देसी घी मिलाएंगी, तो यह और भी ज्यादा गुणकारी हो सकता है।

भारत में कितना खतरनाक हो सकता है चीन का ये नया बैक्टीरिया? पढ़ें, क्यों जरूरी है सावधानी बरतना

सीबीडी ऑयल क्या है? जानिए इसके फायदे और नुकसान

ओवरियन कैंसर के मरीजों के लिए वरदान है ये 2 आसन, नियमित रूप से जरूर करें अभ्यास

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source