यूरिक एसिड अचानक क्यों बढ़ जाता है? High Uric Acid से जुड़े 5 सवाल-जवाब

इसकी वजह से गठिया समेत कई तरह के रोग पैदा होने लगते है। जोड़ो में दर्द और सूजन होना आम हो जाता है। कई बार यूरिक एसिड अचानक से बढ़ जाता है और दर्द पैदा करता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 24, 2026 10:55 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: DR. Vineet

High Uric Acid: यूरिक एसिड शरीर में बनने वाला एक प्राकृतिक अपशिष्ट होता है, जो प्यूरिन नामक रसायन के टूटने से बनता है। प्यूरिन शरीर की कोशिकाओं और कुछ खाद्य पदार्थों जैसे-रेड मीट और सी फूड में पाया जाता है। जब यह रसायन टूटता है, तो पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। लेकिन, जब यूरिक एसिड पूरी तरह से बाहर नहीं निकल पाता है तो यह खून में जमा होने लगता है। इससे रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा काफी बढ़ जाती है। इसकी वजह से गठिया समेत कई तरह के रोग पैदा होने लगते है। जोड़ो में दर्द और सूजन होना आम हो जाता है। कई बार यूरिक एसिड अचानक से बढ़ जाता है और दर्द पैदा करता है। आइए, जानते हैं यूरिक एसिड अचानक क्यों बढ़ जाता है?

high uric acid

1. यूरिक एसिड अचानक क्यों बढ़ जाता है?

यूरिक एसिड अचानक बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इसमें खान-पान की गलत आदतें, शराब और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर सबसे बड़े कारण हैं।

  1. खान-पान की आदतें: रेड मीट, सी-फूड और हाई-प्रोटीन का ज्यादा इनटेक यूरिक एसिड को अचानक बढ़ाने का कारण बन सकते हैं।
  2. शराब का सेवन: शराब सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। यह यूरिक एसिड को भी तेजी से बढ़ाता है।
  3. मोटापा: जीवनशैली से जुड़े फैक्टर्स जैसे-मोटापा, तनाव और नींद की कमी आदि भी यूरिक एसिड को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
  4. बीमारियां: किडनी की बीमारी या मेटाबॉलिक डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों में यूरिक एसिड बढ़ सकता है।

2. हाई यूरिक एसिड के लक्षण क्या हैं?

  • जोड़ों में तेज और गंभीर दर्द
  • जोड़ों में सूजन होना
  • अक्सर थकान और कमजोरी रहना
  • पेशाब में जलन होना
  • हाथ और पैरों में अकड़न महसूस होना

high uric acid

3. क्या हाई यूरिक एसिड खतरनाक बीमारी है?

डॉ. विनीत बताते हैं, "हां यूरिक एसिड एक खतरनाक बीमारी बन सकती है। अगर यूरिक एसिड लंबे समय तक बढ़ा हुआ रहे, तो यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। हाई यूरिक एसिड गठिया, किडनी स्टोन और किडनी डैमेज का कारण बन सकत है। इसकी वजह से कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी सकती हैं।"

4. यूरिक एसिड को कैसे करें?

यूरिक एसिड कम करने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

  1. डाइट: अपनी डाइट का ख्याल रखें। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज को शामिल करें।
  2. पानी ज्यादा पिएं: शरीर से यूरिक एसिड बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं।
  3. शराब न पिएं: शराब और मीठे पेय पदार्थों का सेवन करने से परहेज करें।
  4. नियमित व्यायाम: रेगुलर एक्सरसाइज करें। इससे वजन और यूरिक एसिड, दोनों नियंत्रण में रहते हैं।

5. यूरिक एसिड बढ़ने पर डॉक्टर से कब मिलना चाहिए?

  • अगर जोड़ों में बार-बार तेज दर्द है और सूजन बनी हुई है तो डॉक्टर से जरूर मिलें।
  • यूरिक एसिड का स्तर लगातार ज्यादा आ रहा है, तो डॉक्टर से मिलें।
  • किडनी स्टोन या पेशाब से जुड़ी समस्या होने पर स्थिति को नजरअंदाज न करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source