यूरिक एसिड बढ़ने के क्या हैं कारण, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय

High Uric Acid: यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से हमारे शरीर में कई तरह की दिक्कतें आना शुरू हो जाती है। इसे कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। जानिए क्या हैं यूरिक एसिड बढ़ने के कारण और बचाव के उपाय..

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : September 20, 2023 1:41 PM IST

Causes of High Uric Acid: जब हमारी किडनी खून को ठीक प्रकार से फिल्टर नहीं कर पाती है तो हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं दिखायी देने लगती है जिसमें से यूरिक एसिड का बढ़ जाना एक गंभीर समस्या है। शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ जाने से हमें कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जैसे की जोड़ों में असहनीय दर्द होने से लेकर उठने-बैठने में परेशानी, हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन का आना तथा बहुत जल्दी थकान हो जाना शामिल है।

क्या हैं यूरिक एसिड बढ़ने के कारण— Why increase Uric Acid Level

ऐसे तो अलग-अलग बीमारियों के होने से भी हमारे शरीर के यूरिक एसिडके स्तर में बढ़ोतरी हो जाती है लेकिन आज हम कुछ ऐसे कारणों के बारे में आपको बताएंगे जो हम दैनिक क्रियाकलापों में करते हैं और लगातार करने के कारण से हमारे शरीर का यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। यदि आप भी चाहते हैं कि आपका यूरिक एसिड का लेवल सामान्य रहे तो आपको कुछ सावधानियां जरूर ही अपनानी चाहिए। तो चलिए बात करते हैं ऐसे ही कुछ कारणों की जो हमारे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ाते हैं।

कम पानी पीना

पानी की कमी की वजह से शरीर में यूरिक एसिड बहुत तेजी से बढ़ने लगता है ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि पानी ही शरीर का सबसे कारगर डिटॉक्सिफाइंग एजेंट है जो कि यूरिक एसिड को मल-मूत्र के द्वारा शरीर के बाहर कर देता है। लेकिन जब हम लगातार एक लम्बे समय तक कम पानी पीते हैं तो हमारे शरीर में जमा गंदगी के कारण किडनी का फिल्ट्रेशन का काम ठीक प्रकार से नहीं हो पाता है जिस कारण यूरिक एसिड की मात्रा शरीर में बढ़ने लगती है। यूरिक एसिड की मात्रा को सामान्य रखने के लिए हमें डेली कम से कम 3 से 5 लीटर तक पानी पीना ही चाहिए।

अल्कोहल का सेवन

अल्कोहल के सेवन करने से हमारे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ता है ना केबल अल्कोहल बल्कि तमाम तरह के पेय पदार्थ जिनमें शुगर की मात्रा अधिक होती है इनके सेवन से गाउट(गठिया)होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है जिससे शरीर में शुगर का स्तर बढ़ता है मैटाबॉलिक इश्यू सामने आते हैं। साथ-साथ यूरिक एसिड का लेवल भी बढ़ जाता है।

प्रोटीन ज्यादा मात्रा में लेना

अधिक प्रोटीन युक्त भोजन यूरिक एसिड वाले मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। क्योंकि प्रोटीन की कुल मात्रा में 10-20 प्रतिशत तक प्यूरीन पाया जाता है जो यूरिक एसिड के बढ़ने का बड़ा कारण होता है। प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे की दूध, दही, पनीर, राजमा, दाल पालक आदि यूरिक एसिड बढ़े हुए मरीज को नहीं खिलाने चाहिए।

जेनेटिक कारण

कुछ जेनेटिक कारणों से भी हमारे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है जिसमें से कुछ कारण है मोटापा, जेनेटिक कारण, डायबिटीज, शुगर, थायराइड, हाई-ब्लड प्रेशर आदि ऐसे कई कारण हैं जिनके कारण से हमारे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है।

यूरिक एसिड कंट्रोल करने के आसान उपाय

  • हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
  • नियमित व्यायाम करें।
  • नॉन वेज से बनाएं दूरी।
  • भरपूर पानी पिएं।
  • दालों का सेवन कम करें।
  • मीठी चीजों का करें परहेज।
  • शराब आदि के सेवन से बचें।
  • समय-समय पर कराएं स्वास्थ्य जांच।

Disclaimer: ये लेख सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है, ये किसी चिकित्सक की सलाह का विकल्प नहीं हो सकता है। किसी भी तरह के चिकित्सकीय प्रयोग से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source