रात में बार-बार सूखने लगता है मुंह? प्यास के अलावा ये बीमारी भी हो सकती है कारण, जानिए इससे बचाव के उपाय

यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिनको रोज रात में कई बार उठकर पानी पीना पड़ता है, तो इसे सामान्य बात की तरह न लें। ऐसा न सिर्फ पानी की प्यास के कारण होता है, बल्कि यह कभी-कभी एक गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसे विस्तार से...

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : February 5, 2024 4:14 PM IST

आजकल बदलती लाइफस्टाइल या जीवनशैली के कारण लोगों की लाइफ में कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। यदि आप उन लोगों में शामिल हैं, जो रोज रात में कई बार गला सूखने की समस्या से परेशान है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह केवल प्यास लगने का लक्षण नहीं है। कभी-कभी यह एक गंभीर बीमारी की ओर इशारा भी करता है। यदि आप रात में बार-बार प्यास लगने और गला सूखना या पेशाब आना जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। तो इन्हें भूल कर भी नजरअंदाज करना सेहत के लिए अच्छा नहीं आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रात में सोते समय बार-बार गला सूखना किस बीमारी का लक्षण है। आइए जानते हैं विस्तार से..

रात में सोते वक्त क्यों सूखता है गला?

कभी-कभी रात को सोते समय गला सूखना सामान्य बात है, लेकिन तब क्या जब यह समस्या रोजाना की बात हो जाए। आमतौर पर सोते समय हमारे मुंह में लार बना काम हो जाता है। जिसकी वजह से गला सूखना एक सामान्य बात है। लेकिन यह समस्या आपको लगातार और लंबे समय से चली आ रही है। तो अब आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि ऐसा होना कई बार ऑटोइम्यून डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है। दरअसल ऐसी स्थिति तब पैदा होती है जब हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम हमारे शरीर के खिलाफ ही काम करना शुरू कर देता है। इसके कारण हमारी आंखों और मुंह के आस-पास सूखापन रहने लगता है, और रात के समय हमारा गला भी सूखने लगता है। वहीं इसके अलावा अल्कोहल का इस्तेमाल करना भी हमारे मुंह सूखने का कारण हो सकता है।

सोते समय गला सूखने के कारण

  • सोते समय मुंह से सांस लेना।
  • शरीर में पानी की कमी होना।
  • स्लीप एपनिया के कारण।
  • कई दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण।
  • कई हेल्थ प्रॉब्लम के कारण।

गला सूखने के लक्षण

  • मुंह का चिपचिपा होना।
  • बार-बार प्यास लगना।
  • मुंह में घाव होना।
  • होंठ फटना।
  • सांस में दुर्गंध आना।
  • निगलने में दिक्कत होना।
  • सोने में परेशानी।
  • गला बैठना और बोलने में दिक्कत।

गला सूखने से बचाव के उपाय

  1. खुद को हाइड्रेटेड रखें।
  2. रात में सोनेसे पहले पानी जरूर पी कर सोएं।
  3. अल्कोहल का सेवन न करें।
  4. तंबाकू का सेवन न करें।
  5. अल्कोहल बेस्ड माउथ वॉश को प्रयोग न करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source