
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : January 5, 2026 5:59 PM IST
Medically Verified By: Dr Swapnil Brajpuriya
Kaam Mai Achanak Awaaz Kyu Aati Hai: आपने भी कई बार महसूस किया होगा कि अचानक ही हमारे कान में घंटी सी बजने लगती है। किसी को समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। कई बार हम रोजमर्रा के कामों में लगे होते हैं और अचानक कान में 'घंटी', 'सीटी' या 'भिनभिनाहट' जैसी आवाज सुनाई देने लगती है। यह कुछ सेकंड या मिनट बाद यह अपने-आप ठीक हो जाती है, लेकिन क्या यह सही है?
कुछ लोग इसे आम परेशानी समझते हैं, लेकिन मेडिकल लैंगुएज में इसे टिनिटस कहा जाता है। हमने थोड़ा विस्तार से जानकारी प्राप्त करने और आप तक पहुंचाने के लिए एशियन हॉस्पिटल के एसोसिएट डायरेक्टर एवं यूनिट हेड (ईएनटी) डॉक्टर स्वप्निल ब्रजपुरिया से बात की। आइए आपको बताते हैं डॉक्टर ने कान में अचानक बजने वाली घंटी के बारे में क्या बताया।
चिकित्सकीय भाषा में कान में बिना किसी बाहरी आवाज के सुनाई देने वाली ध्वनि को टिनिटस (Tinnitus) कहा जाता है। यह कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर में चल रही किसी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। ईएनटी विशेषज्ञ के अनुसार 'टिनिटस अपने-आप में बीमारी नहीं है, बल्कि यह बताता है कि कान, नसों या दिमाग से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।'
तेज आवाज के संपर्क में आना लंबे समय तक हेडफोन पर तेज म्यूजिक सुनना या मशीनों का शोर कान के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि आप कम से कम लीड, लाउड म्यूजिक, हेडफोन और स्पीकर का इस्तेमाल करें।
जरूरत से ज्यादा मैल जमा होने पर कान की नली बंद हो सकती है, जिससे घंटी जैसी आवाज सुनाई देती है। यह तनाव और चिंता का विषय है जो मानसिक तनाव, अनिद्रा और एंग्जायटी टिनिटस को बढ़ा सकती है।
डॉक्टर ने बताया कि हाई या लो ब्लड प्रेशर में भी कान में धड़कन या घंटी जैसी आवाज महसूस हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ सुनने की क्षमता में कमी 50 वर्ष के बाद कई लोगों में यह समस्या आम हो जाती है। इसलिए ऐसा होने पर घबराएं नहीं।
अगर कान में घंटी लंबे समय तक लगातार बनी रहे या एक ही कान में ज्यादा सुनाई दे, चक्कर, सिरदर्द या सुनने में कमी के साथ हो, अचानक सुनाई देना बंद हो जाए या आवाज़ बिगड़ जाए तो यह नसों की बीमारी, कान के संक्रमण, मिडिल ईयर डिसऑर्डर या बहुत दुर्लभ मामलों में ब्रेन ट्यूमर का संकेत भी हो सकता है। डॉक्टर का कहना है कि 'अगर टिनिटस के साथ सुनने की शक्ति कम हो रही है या चक्कर आ रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।'
इलाज कारण पर निर्भर करता है। कई मामलों में दवाइयों, थेरेपी और लाइफस्टाइल सुधार से राहत मिल जाती है। कान में अचानक घंटी बजना हमेशा गंभीर बीमारी नहीं होता, लेकिन अगर यह बार-बार हो या लंबे समय तक रहे, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं। समय पर जांच और सही सलाह से बड़ी समस्या को टाला जा सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।