सर्दियों में पैरों में सूजन और दर्द क्यों बढ़ जाते हैं? डॉक्टर ने बताए 5 कारण और उपाय

Pero Mai Sujan Ki Dikkat: एक उम्र के बाद सभी को पैरों में दर्द होना शुरू हो जाता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सिर्फ सर्दियों में पैरों में सूजन और दर्द की समस्या होती है। ऐसा क्यों होता है, आइए डॉक्टर से जानते हैं।

सर्दियों में पैरों में सूजन और दर्द क्यों बढ़ जाते हैं? डॉक्टर ने बताए 5 कारण और उपाय
VerifiedVERIFIED By: Dr Deepak Kumar Mishra

Written by Vidya Sharma |Published : January 6, 2026 5:06 PM IST

Winter swelling problem: जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ रही हैं, शरीर से जुड़ी कई नई व पुरानी समस्याएं पैदा हो रही हैं। इन्हीं में से एक है ठंड में पैरों में सूजन और दर्द। आपने भी देखा होगा कि सर्दियों में बहुत से लोगों को यह शिकायत रहती है कि पैरों में सूजन, भारीपन और दर्द पहले से ज्यादा बढ़ जाता है। ठंड बढ़ते ही यह समस्या खासकर बुजुर्गों, डायबिटीज के मरीजों, जोड़ों की समस्या या लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों में ज्यादा देखी जाती है।

लेकिन ऐसा क्यों हो रहा? यह हम सभी जानना की कोशिश भी नहीं करते हैं। इस समस्या को विस्तार से जानने के लिए हमने एशियन हॉस्पिटल के डायरेक्टर और ओर्थोपेडिक्स हेड डॉक्टर दीपक कुमार मिश्रा से बात की। उन्होंने 5 मुख्य कारणों के बारे में बताया, जो सर्दियों में पैरों की सूजन और दर्द बढ़ने का कारण बन सकते हैं। आइए आपको थोड़ा विस्तार से बताते हैं ऐसा क्यों होता है।

ठंड में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाना

सर्दियों में तापमान कम होने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे पैरों तक खून का प्रवाह धीमा हो जाता है। इसका असर सूजन और दर्द के रूप में दिखता है। डॉक्टर कहते हैं कि 'ठंड के मौसम में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे पैरों में खून ठीक से नहीं पहुंच पाने के कारण सूजन और अकड़न बढ़ सकती है।'

Also Read

More News

पैरों की सूजन और दर्द कम करने के लिए उपाय

  • रोज हल्की एक्सरसाइज करें
  • पैरों को गर्म रखें
  • गुनगुने पानी से सिकाई करें

फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाना

सर्दियों में लोग कम चलना-फिरना पसंद करते हैं, जिससे मांसपेशियां सुस्त हो जाती हैं और पैरों में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। डॉक्टर बताते हैं कि 'एक्टिविटी कम होने से पैरों में फ्लूइड रिटेंशन बढ़ता है, जो सूजन और दर्द का कारण बनता है।'

खुद को फिजिकली एक्टिव कैसे रखें?

  • दिन में कम से कम 20–30 मिनट टहलें
  • स्ट्रेचिंग और योग करें
  • लंबे समय तक एक ही पोजीशन में न बैठें

हो सकती है जोड़ों की समस्या और गठिया

सर्दियों में गठिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस और घुटनों की समस्या वाले लोगों का दर्द ज्यादा बढ़ जाता है। ठंड से जोड़ों के आसपास की मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि 'ठंड के मौसम में जोड़ों में सूजन और दर्द बढ़ना आम है, खासकर गठिया के मरीजों में।'

कैसे दूर करें जोड़ों का दर्द

  • जोड़ों को गर्म रखें
  • डॉक्टर की सलाह से दवाएं लें
  • हल्की मालिश करें

पानी कम पीना

पैरों में दर्द और सूजन होने का एक मुख्य कारण है पानी कम पीना। सर्दियों में प्यास कम लगती है, जिससे पानी पीने का मन नहीं करता है। इससे शरीर में सोडियम और फ्लूइड बैलेंस बिगड़ जाता है, जो सूजन को बढ़ाता है। इसलिए डॉक्टर कहते हैं कि 'डिहाइड्रेशन भी पैरों की सूजन का एक बड़ा कारण है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।'

कैसे करें उपाय?

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
  • सूप, फल और हरी सब्जियां शामिल करें

हार्ट, किडनी, थायराइड या डायबिटीज के मरीजों में सर्दियों में पैरों की सूजन ज्यादा बढ़ सकती है। अगर पैरों की सूजन लगातार बनी रहे तो इसे हल्के में न लें, यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं, डॉक्टर की सलाह से इलाज लें, नमक का सेवन कम करें।

सर्दियों में पैरों में सूजन और दर्द आम समस्याहो सकती है, लेकिन सही देखभाल और समय पर उपाय अपनाकर इससे राहत पाई जा सकती है। अगर घरेलू उपायों के बावजूद सूजन कम न हो या दर्द बढ़ता जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

TRENDING NOW

Highlights

  • सर्दियों में पैरों में सूजन और दर्द होना आम समस्या हो सकती है।
  • सही देखभाल और समय पर उपाय अपनाकर इससे राहत पाई जा सकती है।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा न लें।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

सूजन को कम करने के लिए क्या खाना चाहिए?

पैरों की सूजन कम करने के लिए आपको एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स का सेवन करना चाहिए।

सूजन को तुरंत कैसे कम करें?

पैरों की सूजन कम करने के लिए आप बर्फ या गर्म पानी से सिंकाई कर सकते हैं। इससे दर्द और सूजन में आराम मिलता है।

पैरों की सूजन के लिए कौन सा टेस्ट करना चाहिए?

पैरों में सूजन आने पर डॉक्टर ब्लड टेस्ट करवाने की सलाह दे सकती है। इसके अलावा, एमआरआई भी करवाया जा सकता है।

पैरों में सूजन आना कौन-सी बीमारी के लक्षण है?

पैरों में सूजन कई बीमारियों की वजह से आ सकता है। हृदय, लिवर और किडनी रोगों के कारण पैरों में सूजन आ सकती है।