सांस फूलने की समस्या क्यों होती है? जानें किन बीमारियों के कारण सांस लेने में होती है मुश्किल

अगर थोड़ा-सा काम करने या शारीरिक गतिविधि करने से ही आपकी सांस फूलने लगती है तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। ऐसा फेफड़ों और हृदय से जुड़े रोगों के कारण हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 27, 2025 3:40 PM IST

क्या थोड़ा सा काम करने पर आपकी सांस फूलने लगती है? क्या 2-4 सीढ़ियां चढ़ने पर ही आपको सांस लेने में मुश्किल होने लगती है? क्या हल्की एक्सरसाइज करने से ही आपकी सांस फूल जाती है? अगर हां, तो आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।  क्योंकि ये सभी खराब हार्ट और फेफड़ों का संकेत हो सकते हैं। जी हां, सांस फूलना कोई आम समस्या या बीमारी नहीं है। यह एक गंभीर स्थिति होती है, जिस पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है। अगर इस संकेत पर ध्यान न दिया जाए तो यह हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। आइए, जानते हैं किन समस्याओं की वजह से सांस फूल सकती है?

फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण

सांस फूलने की समस्या आम नहीं है। यह फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण हो सकता है। जब फेफड़ों से जुड़ी कोई बीमारी होती है, तो इस स्थिति में सांस फूलने की समस्या हो सकती है। अस्थमा, सीओपीडी और निमोनिया इसके सबसे आम कारण हो सकते हैं। दरअसल, अस्थमा और सीओपीडी में फेफड़ों के वायुमार्ग में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से सांस लेने में मुश्किल हो सकती है। वहीं, निमोमिया में भी संक्रमण के कारण फेफड़ों में सूजन आ जाती है और सांस फूलने लगती है।

हार्ट से जुड़ी बीमारियों के कारण

सिर्फ फेफड़ों से जुड़े रोगों के कारण ही नहीं, हार्ट से जुड़ी बीमारियों की वजह से भी सांस फूल सकती है। दरअसल, जब हृदय से जुड़ा कोई रोग होता है, तो हृदय शरीर में सही तरीके से रक्त पंप नहीं कर पाता है। इसकी वजह से फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है। इसके साथ ही कोरोनरी धमनियों में रुकावट की वजह से भी हृदय को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। ऐसे में थोड़ा सा काम करने पर ही सांस लेने में मुश्किल होती है और सांस फूलने लगती है। 

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source