सर्दियों में साइटिका का दर्द क्यों बढ़ जाता है? जानें इसके 3 कारण और बचाव के उपाय

Sciatica Pain in Winter: सर्दियों में साइटिका रोगियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में दर्द काफी बढ़ जाता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

सर्दियों में साइटिका का दर्द क्यों बढ़ जाता है? जानें इसके 3 कारण और बचाव के उपाय
VerifiedVERIFIED By: Dr. Akhilesh Rathi

Written by Anju Rawat |Updated : January 7, 2026 10:00 AM IST

Sciatica Pain in Winter in Hindi: मेरी मम्मी को पिछले कुछ सालों से साइटिका रोग है। इसकी वजह से उन्हें पीठ के निचले हिस्से और पैर में तेज दर्द होता है। ऐसा साइटिका नर्व में जलन या दबाव की वजह से होता है। आपको बता दें कि साइटिका नर्व, कूल्हे से पैर तक जाने वाली नस होती है। जब इस पर दबाव बढ़ता है, तो पीछे के निचले हिस्से और पैर में तेज दर्द होने लगता है। साइटिका की वजह से आपको तेज दर्द या जलन की समस्या हो सकती है। साइटिका सुन्नता और झुनझुनी का कारण बन सकता है। वैसे तो मेरी मम्मी को साइटिका का दर्द कभी भी उठ जाता है, लेकिन सर्दियों में उन्हें दर्द ज्यादा परेशान करता है। ऐसा क्यों होता है? सर्दियों में साइटिका का दर्द क्यों बढ़ जाता है? आइए,श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट पश्चिम विहार में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट, ऑर्थोपेडिक और स्पोर्ट्स इंजरी विभाग के निदेशक डॉ. अखिलेश राठी से जानते हैं-

सर्दियों में साइटिका का दर्द क्यों बढ़ जाता है

1. ब्लड सर्कुलेशन में कमी

सर्दियों में ब्लड सर्कुलेशन में कमीहोने लगती है। इस मौसम में रक्त का संचार सही तरीके से नहीं हो पाता है। इससे नसों में सूजन हो सकती है और आपका दर्द बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपको सर्दियों में साइटिका की वजह से ज्यादा दर्द रहता है, तो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा।

2. कम फिजिकल एक्टिविटी

सर्दियों में लोग फिजिकली कम एक्टिव रहते हैं। इस मौसम में लोग घर में ही पूरा-पूरा दिन बिता देते हैं। इसका असर साइटिका के दर्द पर भी पड़ता है। जब कोई लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठा रहता है, तो इससे शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। इससे साइटिक नर्व पर गहरा दबाव पड़ता है और दर्द बढ़ जाता है। इसलिए आपको फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी है।

Also Read

More News

3. ठंडे मौसम की वजह से

सर्दियों में ठंड लगने की वजह से भी साइटिका का दर्द बढ़ सकता है। इस मौसम में मांसपेशियों और जोड़ों में दबाव बढ़ जाता है। ठंड की वजह से रीढ़ की हड्डी और नसों की सेहत भी प्रभावित होती है। इसकी वजह से आपको साइटिका का दर्द हो सकता है।

TRENDING NOW

साइटिका के दर्द से कैसे बचें?

  • साइटिका के दर्द से बचने के लिए आपको फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी है।
  • ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने के लिए एक्सरसाइज और योग का सहारा लें
  • सर्दियों में साइटिका के दर्द से बचाव के लिए शरीर में गर्माहट बनाए रखें।
  • मांसपेशियों को रिलैक्स करने के लिए आप हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • हल्की स्ट्रेचिंग जरूर करें। इससे शरीर में फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है।
  • साइटिका रोगियों को अपने उठने-बैठने की मुद्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Highlights:

  • साइटिका का दर्द ब्लड सर्कुलेशन में कमी की वजह से बढ़ सकता है।
  • शारीरिक रूप से सक्रिय न रहने से साइटिका का दर्द बढ़ सकता है।
  • ठंडे मौसम की वजह से भी साइटिका का दर्द हो सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।